हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट
LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट
Breaking News in Hindi: इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं ।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
13 June Breaking News
-
8:22 PM (IST) Jun 13, 2021
हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 237 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 855 लोग डिस्चार्ज हुए और 7 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
कुल मामले: 1,98,550
कुल डिस्चार्ज: 1,90,377
कुल मृत्यु: 3,375
कुल सक्रिय मामले: 4,777 -
8:21 PM (IST) Jun 13, 2021
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 774 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,965 लोग डिस्चार्ज हुए और 12 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
कुल मामले: 3,07,412
कुल डिस्चार्ज: 2,88,145
कुल मृत्यु: 4,186
सक्रिय मामले: 15,081 -
7:35 PM (IST) Jun 13, 2021
प्रशांत किशोर ने शरद पवार के साथ 3 घंटे तक बातचीत की। इसका परिणाम नरेंद्र मोदी जी और NDA पर नहीं होगा। 2019 में प्रशांत किशोर भाजपा के साथ नहीं थे फिर भी भाजपा ने 303 सीटें जीती थी। 2024 में नरेंद्र मोदी तीसरी बार जीतकर फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले
-
7:35 PM (IST) Jun 13, 2021
राजस्थान में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 308 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,260 लोग डिस्चार्ज हुए और 7 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
कुल मामले: 9,49,684
कुल सक्रिय मामले: 7,441 -
7:34 PM (IST) Jun 13, 2021
दिल्ली: राज्य सरकार द्वारा जिम ना खोले जाने के निर्णय से जिम उद्योग से जुड़े लोग नाराज़ हुए। दिल्ली जिम एसोसिएशन के सचिव ने बताया, "जिम लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत करता है, इसे सबसे पहले खोलना चाहिए। जिम पिछले साल बंद थे और इस बार भी बंद है। हमें नुकसान हो रहा है।"
-
6:21 PM (IST) Jun 13, 2021
उत्तर प्रदेश: लखनऊ के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती का शव मिला। डीसीपी ने बताया, "22-23 साल की युवती का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा। मामले में जांच जारी है।"
-
6:20 PM (IST) Jun 13, 2021
अगले 48 घंटों में मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश के शेष भाग, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं: भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD)
-
6:19 PM (IST) Jun 13, 2021
राजस्थान: भरतपुर में 28 मई को डॉक्टर दंपत्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ़्तार किया। भरतपुर के एसपी ने बताया, "इसमें किस-किस की भूमिका रही और इसकी वजह का खुलासा किया जाएगा।"
-
5:33 PM (IST) Jun 13, 2021
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 13 जून को कोकराझार जिले में एक पेड़ से लटकी मिलीं दो नाबालिग लड़कियों के परिवार से मिलकर बात की।
-
5:32 PM (IST) Jun 13, 2021
उत्तर प्रदेश: रामपुर में पुलिस ने एक महिला का धर्म परिवर्तन करने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ़्तार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया, "पुलिस को सूचना मिली की एक गांव में बाहर से एक महिला को लाकर और लालच देकर उसका धर्म परिवर्तन किया गया। मामले में FIR दर्ज़ कर दी गई है।"
-
5:15 PM (IST) Jun 13, 2021
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 6,770 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 12,492 लोग डिस्चार्ज हुए और 58 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
कुल मामले: 18,09,844
कुल डिस्चार्ज: 17,12,267
कुल मृत्यु: 11,940
कुल सक्रिय मामले: 85,637 -
5:02 PM (IST) Jun 13, 2021
गुजरात: राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन में दी गई छूट के बाद सूरत के बाजार में लोग भारी संख्या में खरीदारी करते दिखे। एक दुकानदार ने कहा,हमारी दुकान में बिना मास्क के प्रवेश नहीं होता। लोग काफी संख्या में आ रहे हैं। व्यापार अच्छा हो रहा है हालांकि पहले के मुकाबले जितना नहीं हो रहा।"
-
5:00 PM (IST) Jun 13, 2021
प्रदेश में जो अनाथ बच्चे हैं, उन्हें हम सड़कों पर अकेला नहीं छोड़ सकते हैं। हम इन बच्चों की शिक्षा, खान-पान, रहने की व्यवस्था करेंगे। इसके लिए हम जल्द ही एक योजना आपके सामने रखेंगे: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
-
4:59 PM (IST) Jun 13, 2021
दिल्ली: धार्मिक स्थलों को कल से खोलने की अनुमति है लेकिन श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थल में आने की अनुमति नहीं है। कालकाजी मंदिर के महंत ने कहा, "दिल्ली सरकार का ये फैसला अव्यवहारिक और अर्थहीन है, धार्मिक स्थल में अगर श्रद्धालु नहीं आएंगे तो इन्हें खोलने का क्या अर्थ रह जाता है।"
-
4:05 PM (IST) Jun 13, 2021
24 घंटे में प्रदेश में 4,58,810 वैक्सीन की डोज़ दी गई। अब तक 1,91,41,183 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई और 37,94,632 लोगों को दूसरी डोज़ दी गई। अब तकु कुल मिलाकर 2,29,35,815 डोज़ दे चुके हैं: उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद
-
4:04 PM (IST) Jun 13, 2021
जो लोग जनता से सीधे संपर्क में आते हैं और कमजोर तबके से आते हैं उनका टीकाकरण हम प्रदेश में कल से शुरू करेंगे। इसमें रिक्शा, टेम्पो चालक, बस चालक और कंडक्टर, ई-रिक्शा चालक, फल-सब्जी विक्रेता का टीकाकरण शुरू होगा: उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद
-
3:44 PM (IST) Jun 13, 2021
सक्रिय मामलों की संख्या अब घटकर 8,986 हो गई है। रिकवरी दर अब बढ़कर 98.2% हो गया है। कल प्रदेश में 53 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। 24 घंटे में 2,89,943 टेस्ट किए गए। अब तक 5,33,45,463 टेस्ट किए जा चुके हैं: उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद
-
3:34 PM (IST) Jun 13, 2021
डॉ. इंदिरा हृदयेश जी कई सामुदायिक सेवा प्रयासों में सबसे आगे थीं। उन्होंने एक प्रभावी विधायक के रूप में अपनी पहचान बनाई और उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव भी था। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
3:33 PM (IST) Jun 13, 2021
इंदिरा हृदयेश जी का जाना उत्तराखंड, कांग्रेस और राजनीतिक जीवन के लिए एक बहुत बड़ी और अपूरणीय क्षति है। वो एक बहुत विदुषी महिला थीं और संसदीय विधाओं की मास्टर थीं। वो ऐसे समय में गई हैं जब कांग्रेस और उत्तराखंड को उनकी सबसे ज़्यादा जरूरत है: कांग्रेस नेता हरीश रावत
-
3:33 PM (IST) Jun 13, 2021
पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी को हल करने के लिए गठित कांग्रेस के तीन सदस्यीय पैनल ने आज सुबह पार्टी के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें पंजाब कांग्रेस की स्थिति से अवगत कराया।
-
3:32 PM (IST) Jun 13, 2021
कांग्रेस की जो सोच है जिसमें परिवार सबसे ऊपर और भारत उसकी सेवा में इसी के कारण जम्मू-कश्मीर में दशकों से आतंक बढ़ा और पाकिस्तान की दखलअंदाजी कश्मीर में रही। मुझे अचंभा नहीं है कि उनकी सोच अभी उनके जेहन से गई नहीं है:दिग्विजय सिंह के क्लब हाउस में दिए बयान पर राज्यवर्धन सिंह राठौर
-
3:32 PM (IST) Jun 13, 2021
इस प्रोग्राम की वजह से भारत की क़रीब 21% आबादी को फायदा पहुंचा और उनका जीवनस्तर सुधरा। कुछ ज़िलों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और कुछ ज़िलों में हमें और काम करने की जरूरत है: नीति आयोग के CEO
-
3:32 PM (IST) Jun 13, 2021
संयुक्त राष्ट्र ने स्वतंत्र थर्ड पार्टी अध्ययन किया और निष्कर्ष निकाला कि जनवरी 2018 में प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया आकांक्षी जिलों का कार्यक्रम उल्लेखनीय सफलता की कहानी है, आकांक्षी जिलों ने गैर-आकांक्षी जिलों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है: अमिताभ कांत, नीति आयोग CEO
-
3:31 PM (IST) Jun 13, 2021
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 255 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 376 लोग डिस्चार्ज हुए और 23 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
पॉजिटिव दर: 0.35%
सक्रिय मामले: 3,466
कुल डिस्चार्ज: 14,02,850
कुल मृत्यु: 24,823 -
3:30 PM (IST) Jun 13, 2021
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 255 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 376 लोग डिस्चार्ज हुए और 23 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
पॉजिटिव दर: 0.35%
सक्रिय मामले: 3,466
कुल डिस्चार्ज: 14,02,850
कुल मृत्यु: 24,823 -
3:30 PM (IST) Jun 13, 2021
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में कमी के बीच कल से 50% बैठने की क्षमता के साथ रेस्टोरेंट लोगों के लिए खुल जाएंगे। एक रेस्टोरेंट मालिक ने बताया, "इस फैसले से हम बहुत खुश हैं। पिछले तीन महीने में हमें नुकसान हुआ है। हमें खुशी है कि कोरोना घट गया है।"
-
3:29 PM (IST) Jun 13, 2021
ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने देश में 30,182 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन पहुंचाया है। अब तक 421 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने अपनी यात्रा पूरी करके विभिन्न राज्यों को राहत पहुंचाई है: रेल मंत्रालय
-
12:56 PM (IST) Jun 13, 2021
गंगा नदी में मिले तीन शव, हरदोई पुलिस को सौंपे गए
कन्नौज जिले के नौरंगपुर चौकी क्षेत्र के बदनापुर घाट के सामने गंगा नदी में एक महिला और दो पुरुषों के शव मिले जो हरदोई और कन्नौज जिले की सीमा में मिलने के विवाद के चलते काफी समय तक पड़े रहे लेकिन बाद में सीमा निर्धारित होने पर कन्नौज पुलिस ने उसे हरदोई पुलिस को सौंप दिया। कन्नौज के पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने रविवार को बताया कि नौरंगपुर चौकी के बदनापुर घाट के सामने गंगा नदी में तीन शव (एक महिला और दो पुरुषों) बहते हुये देखे गए थे। उन्होंने बताया कि कन्नौज पुलिस और गुरसहायगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का स्थल हरदोई क्षेत्र होने के कारण हरदोई पुलिस को सूचना दी गई।
-
12:55 PM (IST) Jun 13, 2021
दिल्ली अनलॉक: यदि आगामी सप्ताह में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी होती है, तो दिल्ली के बाजारों एवं रेस्तराओं में फिर से प्रतिबंध लागू किए जाएंगे: मुख्यमंत्री केजरीवाल।
-
12:55 PM (IST) Jun 13, 2021
कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश का निधन
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का रविवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं। कांग्रेस सूत्रों ने यहां बताया कि वह शनिवार को नई दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में शामिल हुई थीं।
-
12:54 PM (IST) Jun 13, 2021
जम्मू में बारिश से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से मिली राहत
जम्मू में रविवार तड़के बारिश होने से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से पांच डिग्री कम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में बृहस्पतिवार को रात का तापमान मौसम का सबसे अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया और पारा 42.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शहर में देर रात करीब एक बजकर 50 मिनट पर बारिश हुई और छह घंटे तक लगातार बारिश होती रही जिससे मौसम खुशगवार हो गया।
-
12:54 PM (IST) Jun 13, 2021
बारिश में छत गिरने से मां-बेटी की मौत, बेटा घायल
उत्तर प्रदेश में एटा जिले के नगला परम गांव में शनिवार रात हल्की बारिश में एक मकान की छत गिरने से मां-बेटी की मौत हो गयी तथा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जैथरा थाने के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि शनिवार रात को नगला परम गांव में एक मकान की छत अचानक गिर जाने से घर के बरामदे में सो रही 45 वर्षीय श्यामा देवी और उसकी 14 वर्षीय बेटी खुशबू की मौत हो गई तथा उनका 18 वर्षीय बेटा मुलायम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
-
9:58 AM (IST) Jun 13, 2021
दिल्ली के मदनपुर खादर में आग में 50 से अधिक झोपड़ियां जलकर खाक
दक्षिणपूर्व दिल्ली के कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के पास लगी आग में 53 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं।अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अग्निश्मन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को हुई और दमकल विभाग को इसकी सूचना रात करीब 11 बजकर 55 मिनट पर मिली। अधिकारी ने बताया कि आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
-
9:58 AM (IST) Jun 13, 2021
देश में कोविड-19 के एक दिन में 80,834 मामले सामने आने से संक्रमण के मामले बढ़कर 2,94,39,989 हुए और 3,303 मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 3,70,384 हुई। कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 10,26,159 हुई : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय।
-
7:58 AM (IST) Jun 13, 2021
-
7:51 AM (IST) Jun 13, 2021
योगी आदित्यनाथ के नेत्रृत्व में ही लड़ा जाएगा अगला विस चुनाव: दयाशंकर सिंह
उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने शनिवार को कहा कि अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में होने वाला विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेत्रृत्व में ही लड़ा जाएगा और तब भी भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। प्रदेश उपाध्यक्ष सिंह ने वृन्दावन के केशवधाम में शनिवार को आयोजित पार्टी की ब्रजक्षेत्र इकाई की अति महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के बाद मथुरा में स्थानीय पार्षद के आवास पर वार्ता में यह बात कही।
-
7:50 AM (IST) Jun 13, 2021
गोवा में 21 जून तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू
गोवा सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए कर्फ्यू को 21 जून तक बढ़ाने की घोषणा की है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को कहा कि कर्फ्यू को 21 जून सुबह सात बजे तक बढ़ाया गया है।
-
7:50 AM (IST) Jun 13, 2021
BJP के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नेताओं की बैठक वृंदावन में, चुनाव रणनीति पर चर्चा
भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक की। इसका उद्देश्य प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की संभावनाओं को बेहतर करना था। यह बैठक वृंदावन के केशवधाम में हुयी, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश महासचिव(संगठन) सुनील बंसल ने की।
-
7:50 AM (IST) Jun 13, 2021
प्रधानमंत्री ने जी-7 के सत्र को संबोधित किया, ‘एक धरती, एक स्वास्थ्य’’ दृष्टिकोण का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जी-7 शिखर सम्मेलन के एक सत्र को डिजिटल तरीके से संबोधित करते हुए कोरोना वायरस महामारी से प्रभावी तौर पर निपटने के लिए ‘‘एक धरती, एक स्वास्थ्य’’ दृष्टिकोण को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कोविड-19 रोधी टीकों के लिए पेटेंट छोड़ने को लेकर जी-7 के देशों के समर्थन का भी आग्रह किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक भविष्य की महामारी को रोकने के लिए वैश्विक एकजुटता, नेतृत्व और तालमेल का आह्वान करते हुए मोदी ने चुनौती से निपटने के लिए लोकतांत्रिक और पारदर्शी समाजों की विशेष जिम्मेदारी पर जोर दिया। सूत्रों ने बताया कि ‘एक धरती, एक स्वास्थ्य’ दृष्टिकोण अपनाने के मोदी के आह्वान का जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने समर्थन किया।