1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Aug 05, 2021 08:23 am IST

Breaking News in Hindi: इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं।

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी...- India TV Hindi
LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

लाइव न्यूज

 

Breaking News 04 August Live

Auto Refresh
Refresh
  • 12:33 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    मध्य प्रदेश में विशेष तौर पर उत्तरी मध्य प्रदेश में बाढ़ की स्थिति गंभीर है। शिवपुरी, श्योपुर कलां, दतिया, ग्वालियर, गुना, भिंड और मुरैना इन ज़िलों के 1225 गांव अभी प्रभावित हैं: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

  • 10:37 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया ने बुल्गारिया के जॉर्जी वैलेंटिनोव को पुरुषों के फ्रीस्टाइल(57 किग्रा) के क्वार्टर फाइनल में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

  • 10:36 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 42,625 नए मामले आए, 36,668 रिकवरी हुईं और 562 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

  • 9:19 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

     बिहार के गया जिले के रहनेवाले छात्र अमन नागसेन की चीन में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की वजह का पता चल गया है।  अमन की हत्या की गई थी। यह जानकारी तियानजीन के लोकल अथॉरिटी ने भारतीय दूतावास को ईमेल के माध्यम दी है। इस जानकारी के मुताबिक अमन की हत्या के मामले में संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ के आधार पर यह खुलासा हुआ कि अमन की हत्या की गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत