1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. किसी को बंधक नहीं बनाया गया है: रिजिजू

किसी को बंधक नहीं बनाया गया है: रिजिजू

 Written By: IANS
 Published : Jul 27, 2015 10:54 am IST,  Updated : Jul 27, 2015 10:57 am IST

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने सोमवार को कहा कि पंजाब में गुरदासपुर जिले के दीनानगर कस्बे में हुए आतंकवादी हमले में किसी को बंधक नहीं बनाया गया है। हमले के बाद

किसी को बंधक नहीं...- India TV Hindi
किसी को बंधक नहीं बनाया गया है: रिजिजू

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने सोमवार को कहा कि पंजाब में गुरदासपुर जिले के दीनानगर कस्बे में हुए आतंकवादी हमले में किसी को बंधक नहीं बनाया गया है।

हमले के बाद संवाददाताओं से बातचीत में रिजिजू ने कहा कि उन्होंने पंजाब के पुलिस प्रमुख से बात की है, जिन्होंने उन्हें बताया कि किसी को भी बंधक नहीं बनाया गया है।

हमले को 'गंभीर' करार देते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा, "चूंकि हमला गंभीर है और आतंकवादियों के खिलाफ अभियान अब भी जारी है, हम इससे जुड़ी बहुत सी जानकारियों का खुलासा फिलहाल नहीं कर सकते।"

उन्होंने कहा, "सभी सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है। हर कोई सतर्क है। यदि आवश्यकता हुई तो कोई भी और हर कोई घटनास्थल के लिए रवाना होगा।"

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के कमांडो और सेना के जवानों ने दीनानगर में आतंकवादियों के खिलाफ साथ मिलकर अभियान शुरू कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत