1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दुल्हन ने फेरे लिए, लेकिन विदाई से पहले हो गई फरार

दुल्हन ने फेरे लिए, लेकिन विदाई से पहले हो गई फरार

 Written By: IANS
 Published : Feb 28, 2020 07:09 pm IST,  Updated : Feb 28, 2020 07:12 pm IST

26 फरवरी की रात दोनों की शादी हंसी-खुशी के बीच पारंपरिक तरीके से संपन्न हो गई। कुछ देर बाद गुरुवार तड़के दूल्हा जब दुल्हन के घर विदाई कराने पहुंचा, तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। ग्रामीणों ने बताया कि दुल्हन अपने प्रेमी के संग फरार हो चुकी है।

Marriage- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE

गोपालगंज| शादी के मौके पर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम लेने वाली दुल्हन अगर दो घंटे के बाद होने वाली विदाई के समय फरार हो जाए, तो आपको आश्चर्य जरूर होगा, लेकिन वाकई ऐसा हुआ। बिहार के गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र में अग्नि के सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने का संकल्प लेनेवाली दुल्हन विदाई होने से ठीक पहले फरार हो गई। बाद में दूल्हे की शादी दूसरी लड़की के साथ करानी पड़ी।

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि यहां के एक गांव की एक लड़की की शादी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाने के एक ग्रामीण के बेटे से तय हुई थी। 26 फरवरी की रात दोनों की शादी हंसी-खुशी के बीच पारंपरिक तरीके से संपन्न हो गई। कुछ देर बाद गुरुवार तड़के दूल्हा जब दुल्हन के घर विदाई कराने पहुंचा, तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। ग्रामीणों ने बताया कि दुल्हन अपने प्रेमी के संग फरार हो चुकी है।

दूल्हे के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन तब तक दुल्हन के परिवार लोग भी फरार हो गए। इसके बाद दूल्हा मायूस होकर बिना दुल्हन के ही घर लौटने की सोच ही रहा था, तभी गांव के एक व्यक्ति ने दूल्हे के परिजनों को संबल दिया। गांव के गणमान्य लोग जुटे और इसी गांव की एक दूसरी लड़की के साथ उसकी शादी कराने का निर्णय लिया गया। इस पर दूल्हे और उनके परिजनों ने भी सहमति जताई।

गुरुवार को लड़के की शादी दूसरी लड़की के साथ गांव के काली मंदिर में पूरे रस्म-रिवाज के साथ शादी कराई गई। थाना प्रभारी छोटन कुमार ने बताया कि पंचायत के जरिए विवाद को सुलझा दिया गया है और दूल्हे के साथ दूसरी दुल्हन की विदाई कर दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत