1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सालों की मेहनत से बने लंकेश, मेघनाद व अक्ष कुमार नाम से जाने जाते हैं बेटे

सालों की मेहनत से बने लंकेश, मेघनाद व अक्ष कुमार नाम से जाने जाते हैं बेटे

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 21, 2015 01:54 pm IST,  Updated : Oct 21, 2015 01:57 pm IST

नई दिल्ली: इंसान अपनी जिंदगी में कई किरदार निभाता है, लेकिन कभी-कभी वो अपने किरदार में इतना रम जाता है कि वो किरदार ही उसकी पहचान बन जाता है। अपनी जिंदगी में कोई रोडवेज का

बनते हैं रावण, आदर्श हैं श्रीराम

मुरादाबाद के 28 वर्षीय मनीष कुमार ओल्डआईटीआई ग्राउंड पर चल रही रामलीला में रावण का किरदार निभाते हैं। वह मुरादाबाद में सिंचाई विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। साल 2004 से वे हर साल रामलीला में रावण का प्रभावशाली किरदार निभाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरते हैं। अपने निजी जीवन में वह भगवान श्रीराम ही उनके आदर्श हैं।

पहले हनुमान, फिर बने रावण

श्रीसनातन धर्म पंजाबी रामलीला में शहर के कृष्णा कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय पंकज गांधी तेरह सालों से रावण का रोल करते रहे हैं। सुग्रीव, हनुमान, विभीषण आदि का रोल करते हुए उन्होंने रावण जैसा जटिल रोल भी किया। हालांकि रावण के चरित्र को वे निंदित मानते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत