1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बी एस बस्सी हो सकते हैं अगले सूचना आयुक्त

बी एस बस्सी हो सकते हैं अगले सूचना आयुक्त

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 17, 2016 06:28 pm IST,  Updated : Feb 17, 2016 09:13 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस कमिश्नर बी एस बस्सी अगले सूचना आयुक्त हो सकते हैं। पीटीआई के हवाले से आई खबर के मुताबिक बी एस बस्सी इस पद के लिए प्रमुख उम्मीदवारों में से एक

bassi- India TV Hindi
bassi

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस कमिश्नर बी एस बस्सी अगले सूचना आयुक्त हो सकते हैं। पीटीआई के हवाले से आई खबर के मुताबिक बी एस बस्सी इस पद के लिए प्रमुख उम्मीदवारों में से एक हैं।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अध्यक्षता वाली चयन समिति जल्द ही एक मीटिंग कर इस पद के लिए अंतिम नाम पर फैसला कर सकती है। आपको बता दें कि बस्सी 29 फरवरी को रिटायर होने वाले हैं।

दरअसल बस्सी का नाम पिछले नवंबर को ही कैबिनेट सेक्रेटरी पी के सिन्हा के नेतृत्व वाली समिति ने तय कर लिया था। आपको बता दें कि बस्सी साल 1977 आईपीएस बैच के ऑफिसर है। फिलहाल सूचना आयुक्त के 3 पद खाली हैं। इनकी कुल संख्या 10 होती हैं।    

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत