1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाक तस्कर की मदद के आरोप में बीएसफ जवान गिरफ्तार

पाक तस्कर की मदद के आरोप में बीएसफ जवान गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 09, 2016 05:54 pm IST,  Updated : Jan 09, 2016 05:54 pm IST

नई दिल्ली: तस्करों के साथ संबंध के आरोप में पकड़े गए बीएसएफ एक कांस्टेबल को कोर्ट ने 10 जनवरी तक की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वह राजस्थान में भारत-पाक सीमा पर तैनात था।

BSF Jawan arrested for helping Pakistani smuggler- India TV Hindi
BSF Jawan arrested for helping Pakistani smuggler

नई दिल्ली: तस्करों के साथ संबंध के आरोप में पकड़े गए बीएसएफ एक कांस्टेबल को कोर्ट ने 10 जनवरी तक की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वह राजस्थान में भारत-पाक सीमा पर तैनात था। आज पंजाब पुलिस ने उसे सीमापार से होने वाले नशीले पदार्थ एवं अन्य वस्तुओं की तस्करी के संबंध में चल रही जांच के तहत गिरफ्तार कर लिया था।

अधिकारियों ने बताया कि 52वीं बटालियन के कांस्टेबल अनिल कुमार को सीमापार से कथित तस्करी गतिविधियों में संलिप्त होने के मामले में गिरफ्तार कर पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है। कुमार गंगानगर में भारत-पाक सीमा पर तैनात था। अनिल कुमार का हैंडलर पाकिस्तानी तस्कर इम्तियाज था। वह इम्तियाज से व्हाट्सएप के ज़रिए बात करता था।

पुलिस का आरोप है कि लाहौर के कुख्यात तस्कर इम्तियाज़ ने एक बार 50 हजार रुपये और एक बार 39 हजार रुपये अनिल को दिए थे। ये पैसे अनिल को एक बार कैश और एक अन्य बार उसकी पत्नी के खाते में जमा करवाकर दिए गए। अनिल को यह भी इम्तियाज़ ने ही इस बात के लिए तैयार किया था कि तस्करी का माल कैसे सीमा पार कराना है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत