1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू एवं कश्मीर में हथियार छीनने के आरोप में बीएसएफ के 2 जवान गिरफ्तार

जम्मू एवं कश्मीर में हथियार छीनने के आरोप में बीएसएफ के 2 जवान गिरफ्तार

 Reported By: IANS
 Published : Jul 13, 2018 11:15 am IST,  Updated : Jul 13, 2018 11:15 am IST

भट्ट से पूछताछ में पता चला कि वह इन जवानों के साथ काम कर रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "गिरफ्तार नागरिक ने खुलासा किया कि वह बीएसएफ के लिए सूत्र के रूप में काम कर रहा है और उसने दो सैनिकों के कहने पर हथियार छीनने की कोशिश की जो बाहर कार में बैठे उसका इंतजार कर रहे थे।"

जम्मू एवं कश्मीर में हथियार छीनने के आरोप में बीएसएफ के 2 जवान गिरफ्तार- India TV Hindi
जम्मू एवं कश्मीर में हथियार छीनने के आरोप में बीएसएफ के 2 जवान गिरफ्तार

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में हथियार छीनने का प्रयास करने के आरोप में सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के दो जवानों और एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी मंजूर अहमद भट्ट को अनंतनाग शहर से गिरफ्तार किया। उसने गुरुवार को एक गुर्जर नेता के घर के बाहर एक निजी सुरक्षा गार्ड के हथियार को छीनने की कोशिश की थी।

भट्ट से पूछताछ में पता चला कि वह इन जवानों के साथ काम कर रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "गिरफ्तार नागरिक ने खुलासा किया कि वह बीएसएफ के लिए सूत्र के रूप में काम कर रहा है और उसने दो सैनिकों के कहने पर हथियार छीनने की कोशिश की जो बाहर कार में बैठे उसका इंतजार कर रहे थे।"

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों जवानों को गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी ने कहा, "हथियार छीनने के प्रयास में गिरफ्तार बीएसएफ कर्मियों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत