1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, सेना का कमांडो शहीद

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, सेना का कमांडो शहीद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 11, 2018 11:04 pm IST,  Updated : Jul 11, 2018 11:04 pm IST

जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिला स्थित वन क्षेत्र में बुधवार को छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी में सेना का एक कमांडो शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया। 

Indian Army- India TV Hindi
Indian Army Image Source : FILE

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिला स्थित वन क्षेत्र में बुधवार को छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी में सेना का एक कमांडो शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया। सेना के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सेना के सूत्रों ने बताया कि सादु गंगा वन क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान 3 पारा रेजिमेंट के सिपाही मुकुल मीणा शहीद हो गए। सेना का ऑपरेशन इलाके में जारी है। वनक्षेत्र में कुछ आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के बाद मंगलवार को वहां ऑपरेशन शुरू किया गया था। 

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में बुधवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में अचानक धमाका होने से छह साल का एक लड़का मारा गया और चार अन्य लोग जख्मी हो गए। धमाका तब हुआ जब मेमांदर गांव में लड़कों की एक टोली कुछ विस्फोटकों को देख रही थी। घायल सालिक की अस्पताल में मौत हो गई जबकि चार अन्य का इलाज चल रहा है। धमाके के कारणों की जांच की जा रही है।

इस बीच कश्मीर घाटी में 'भारतीय सुरक्षाकर्मियों द्वारा नागरिकों की लगातार जारी हत्याओं' के विरोध में अलगाववादियों के आह्वान पर किए गए बंद से जनजीवन प्रभावित रहा। अलगावादी नेता अली शाह गिलानी और मीरवाइज उमर फारूक को घर में नजरबंद कर दिया गया जबकि जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के अध्यक्ष यासिन मलिक को श्रीनगर में हिरासत में रखा गया है। (IANS)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत