1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में घुसपैठ में मदद कर सकता है आईएस: BSF

कश्मीर में घुसपैठ में मदद कर सकता है आईएस: BSF

 Written By: IANS
 Published : Nov 26, 2015 05:54 pm IST,  Updated : Nov 26, 2015 05:54 pm IST

जम्मू: सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि इस साल पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम दोगुना उल्लंघन हुआ है और आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) पाकिस्तान से आतंकवादियों

कश्मीर में घुसपैठ में...- India TV Hindi
कश्मीर में घुसपैठ में मदद कर सकता है आईएस: BSF

जम्मू: सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि इस साल पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम दोगुना उल्लंघन हुआ है और आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) पाकिस्तान से आतंकवादियों को कश्मीर पहुंचाने में मदद कर सकता है।

बीएसएफ के महानिरीक्षक राकेश गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तान से लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा व नियंत्रण रेखा पर पिछले साल की तुलना में इस साल 2003 के संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघन में 100 फीसदी वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तान से आतंकवादियों की घुसपैठ में इस साल 45 फीसदी वृद्धि हुई है। आईएस के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा, "आने वाले दिनों में आईएस अन्य आतंकवादी गिरोहों को घुसपैठ में मदद कर सकता है।"

संवाददाता सम्मेलन का आयोजन बीएसएफ द्वारा स्वच्छ भारत अभियान का शीर्ष पुरस्कार जीतने की घोषणा करने के लिए किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत