1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भिवंडी की इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

भिवंडी की इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 12, 2016 11:27 am IST,  Updated : Apr 12, 2016 11:27 am IST

ठाणे जिले के पावरलूम शहर भिवंडी की एक आवासीय इमारत में आज सुबह आग लग गई और करीब 20 निवासी आग से बचने के लिए इमारत की छत पर चढ़ गए।

building catches fire in bhiwandi.- India TV Hindi
building catches fire in bhiwandi.

ठाणे: ठाणे जिले के पावरलूम शहर भिवंडी की एक आवासीय इमारत में आज सुबह आग लग गई और करीब 20 निवासी आग से बचने के लिए इमारत की छत पर चढ़ गए। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि एक बुजुर्ग महिला को बचाए जाते समय मामूली चोटें आई हैं। भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के आपदा नियंत्रण सेक्शन के प्रमुख नामदेव गायकवाड़ ने बताया कि भिवंडी के एक आवासीय इलाके नगांव में तीन मंजिला इमारत आम मंजिल के भूतल पर बने एक गोदाम में आग लग गई थी जहां तेल और धागे जैसी पावरलूम संबंधी सामग्री रखी हुई थी।

भिवंडी की तहसीलदार वैशाली लम्भाटे ने बताया कि निवासियों ने आग लगने के बाद इमारत की छत पर शरण ली। ठाणे में कल्याण के दमकल कर्मी और भिवंडी के चार दमकल स्टेशनों के कर्मी घटनास्थल पहुंचे और आग पर काबू पाया गया।

गायकवाड़ ने कहा, इमारत में करीब 15 से 20 लोगों को ऐहतियातन कदम उठाते हुए सबसे उपर की मंजिल पर पहुंचाया गया है क्योंकि भूतल पर आग बुझाने संबंधी अभियान चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि गोदाम में सुबह करीब साढे सात बजे आग लगी और वह भूतल के अन्य कमरों मंे फैल गई। उन्होंने बताया कि वहां रखे तेल के ड्रमों के कारण आग अन्य कमरों मंे भी फैल गई। गायकवाड़ ने कहा कि आग बुझाने संबंधी अभियान पूरे होने के बाद इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकाला जाएगा। ऐसा संदेह है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।

हालांकि अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के सटीक कारण का अभी पता नहीं लग पाया है। नगर निकाय, दमकल और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत