1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बुराड़ी मौत मामला: दिल्ली पुलिस अब कराएगी 11 शवों का मनोवैज्ञानिक पोस्टमॉर्टम, मामले की तह तक जाने की कोशिश

बुराड़ी मौत मामला: दिल्ली पुलिस अब कराएगी 11 शवों का मनोवैज्ञानिक पोस्टमॉर्टम, मामले की तह तक जाने की कोशिश

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 06, 2018 01:03 pm IST,  Updated : Jul 06, 2018 01:03 pm IST

दिल्ली पुलिस ने बुराड़ी में रहस्यमय तरीके से एक परिवार के 11 सदस्यों की मौत मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस ने शवों का मनोवैज्ञानिक पोस्टमॉर्टम......

(Photo,PTI)- India TV Hindi
(Photo,PTI)

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने बुराड़ी में रहस्यमय तरीके से एक परिवार के 11 सदस्यों की मौत मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस ने शवों का मनोवैज्ञानिक पोस्टमॉर्टम कराने का निर्णय लिया है। दरअसल पुलिस इससे परिवार की मानसिकता का पता लगाने की कोशिश करेगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि इस प्रकार का पोस्टमॉर्टम करने वाला चिकित्सक कौन होगा अभी इस पर निर्णय नहीं हुआ है। इस प्रकार के पोस्टमॉर्टम में परिवार के जीवित सदस्यों की मानसिकता और मृतक की दिमागी हालत की मैपिंग की जाती है। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से बरामद कागजों से ‘बड़ तपस्या’ का अभ्यास करने की बात सामने आई है जिसमें लोग बरगद का पेड़ और उसकी टहनियां बनने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ मृतकों की मानसिकता के बारे में जानने का प्रयास करेंगे। इन कागजों में लिखा है कि इस प्रकार के अभ्यास से भगवान प्रसन्न होंगे।

पुलिस को इस मामले में अब भी अंतिम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। पुलिस शवों का बिसरा भी फॉरेंसिक जांच के लिए भेजेगा ताकि यह पता चल सके कि कहीं इन्हें जहर तो नहीं दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत