1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अम्मा की किस्मत का काउंडाउन, पांच राज्यों में हो रहे हैं उपचुनाव

अम्मा की किस्मत का काउंडाउन, पांच राज्यों में हो रहे हैं उपचुनाव

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 27, 2015 09:23 am IST,  Updated : Jun 27, 2015 09:23 am IST

नई दिल्ली: आय से अधिक संपत्ति मामले में विवादों में घिरी जे जयललिता के लिए आज अहम दिन है। आज पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। दिलचस्प बात यह है

अम्मा की किस्मत का...- India TV Hindi
अम्मा की किस्मत का काउंडाउन, तमिलनाडु में भी उपचुनाव

नई दिल्ली: आय से अधिक संपत्ति मामले में विवादों में घिरी जे जयललिता के लिए आज अहम दिन है। आज पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन छह सीटों में एक सीट तमिलनाडु के राधाकृष्णन नगर की भी है जहां से खुद मुख्यमंत्री अपनी किस्मत आजमा रही हैं।

कहां कहां चुनाव- मेघालय की चोकपोट सीट, केरल की अरुविक्कारा, त्रिपुरा की प्रतापगढ़ और सूरमा सीट, मध्य प्रदेश की गरोठ सीट और तमिलनाडु की राधाकृष्णन नगर सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं।


वीआईपी बनी तमिलनाडु की राधाकृष्णन नगर सीट-

जयललिता के चुनाव लड़ने के साथ ही राधाकृष्णन नगर की सीट वीआईपी हो गई है क्योंकि राज्य के इतिहास में यह पहला मौका है जब अन्नाद्रुमुक पार्टी का कोई बड़ा नेता यहां से अपनी किस्मत आजमा रहा है।

तमिलनाडु में कौन है टक्कर में-

इस चुनाव में अहम मुकाबला आल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कणगम की जयललिता और सीपीआई के सी. महेंद्रन के बीच है।

तमिलनाडु में कितने मतदाता और पार्टियां मैदान में-  

करीब 2,50,000 मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इस चुनाव में अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और सीपीआई के अलावा 26 निर्दलीय पर्टियों के साथ साथ अन्य छोटी पार्टियों के उम्मीदवार भी ताल ठोक रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत