नई दिल्ली: आरजेडी के मंझे हुए राजनेता लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर जबरदस्त नजारा देखने को मिला। इस मुबारक मौके पर लालू और उनकी साली के बीच जोरदार केक फाइट हुई। इस फाइट में लालू अपनी साली को केक लगाने में सफल रहे, लेकिन उनकी साली गिरिजादेवी तमाम कोशिशों के बावजूद लालू के चेहरे पर केक नहीं लगा पाईं। दरअसल अच्छे फोटो की उम्मीद में कैमरे की नजर गड़ाए फोटोग्राफरों ने कहना शुरू किया मैडम जी केक खिलाइए। यह सुन लालू यादव ने अपने हाथ में केक लिया और गिरजा देवी के चेहरे पर लगा दिया। इसके बाद गिरजा देवी ने भी केक उठाया और लालू के चेहरे पर लगाने की भरसक कोशिश की, हालंकि वो ऐसा नहीं कर पाईं। इस दिलचस्प केक फाइट में लालू को उनकी हाइट का फायदा मिला। लालू के लंबे होने के कारण गिरजा देवी का हाथ उनके चेहरे तक नहीं पहुंच पा रहा था और लालू उसे पहले हो रोक दे रहे थे। तमाम कोशिशों के बाद भी गिरजा देवी सिर्फ लालू के कपड़े पर केक लगा पाईं। लेकिन गिरजा देवी ने इसके बाद वहां मौजूद स्याम रजक और भोला प्रसाद के चेहरे पर केक लगाने में सफल रहीं। अगली स्लाइड में पढ़ें लालू ने राबड़ी को केक खिलाया लालू ने सबसे पहले अपनी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को केक खिलाया। इस मुबारक मौके पर लालू के पूरे परिवार समेत अन्य करीबी लोग मौजूद थे उन्होंने लालू के 68 बरस के होने की बधाई दी। गौरतलब है कि लालू फिलहाल नीतीश के साथ मिलकर राजनीति की नई पारी खेलने की योजना बना रहे हैं। अगली स्लाइड में देखें लालू ने कैसे काटा अपना केक केक काटते हुए लालू प्रसाद यादव।