1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वाटर पार्क के महिला चेंजिंग रूम में कैमरा बरामद

वाटर पार्क के महिला चेंजिंग रूम में कैमरा बरामद

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 28, 2015 09:31 am IST,  Updated : Apr 28, 2015 09:45 am IST

कोलकाता: महानगर के राजारहाट स्थित "एक्वाटिका" वाटर पार्क के महिला चेंजिंग रूम में रविवार को गुप्त कैमरा मिलने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें एक्वाटिका के एक मैनेजर व दो कर्मचारी हैं।

महिला चेंजिंग रूम में...- India TV Hindi
महिला चेंजिंग रूम में कैमरा!

कोलकाता: महानगर के राजारहाट स्थित "एक्वाटिका" वाटर पार्क के महिला चेंजिंग रूम में रविवार को गुप्त कैमरा मिलने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें एक्वाटिका के एक मैनेजर व दो कर्मचारी हैं। दक्षिण 24 परगना जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिजीत सिन्हा से जानकारी के बाद तीनों को रविवार रात गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने चेंजिंग रूम समेत पार्क में जगह-जगह लगे तमाम सीसीटीवी कैमरे को जब्त कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से चार दिन के लिए जेल भेज दिया गया है।

एक्वाटिका के सीईओ मंशु टंडन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला चेंजिंग रूम में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था।

महिलाओं के लॉकर व चेंजिंग रूम में मरम्मत कार्य होने की वजह से पुरुष लॉकर रूम को महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम में बदल दिया गया था। लेकिन यहां लगे सीसीटीवी कैमरे को निकालना कर्मचारी भूल गए थे।

सूत्रों के अनुसार पार्क को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इससे पहले रविवार शाम वाटर पार्क में आई महिलाओं की नजर इस कैमरे पर पड़ी तो उन्होंने इसकी शिकायत वहां तैनात सुरक्षा कर्मचारी से की लेकिन उसने कोई कदम नहीं उठाया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई और आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत