1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. Punjab Bandh Today LIVE: आज पंजाब बंद रहेगा, किसने किया है ऐलान, क्या बंद और क्या खुला रहेगा?
  Live Now

Punjab Bandh Today LIVE: आज पंजाब बंद रहेगा, किसने किया है ऐलान, क्या बंद और क्या खुला रहेगा?

 Written By: Kajal Kumari
 Updated : Aug 21, 2026 10:51 am IST

कौमी इंसाफ़ मोर्चा ने आज पंजाब बंद का आह्वान किया है। मोर्चा के सदस्यों ने अपने संगठन की ओर से बुलाए गए पंजाब बंद के बारे में घोषणा की जानें क्यों बुलाया गया है बंद और आज क्या बंद है और क्या खुला रहेगा?

आज पंजाब बंद है- India TV Hindi
आज पंजाब बंद है

चंडीगढ़: कौमी इंसाफ़ मोर्चा के सदस्यों ने आज पंजाब बंद का आह्वान किया है। मोर्चा ने बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर पंजाब बंद का आह्वान किया गया है। इस आह्वान के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। गुरदासपुर के एसपी-डी मनोज कुमार ने बताया कि शहर में लगभग 200 पुलिस जवानों को तैनात किया जाएगा ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पंजाब बंद का असर सुबह से दिख रहा है। मोर्चा के सदस्यों ने सुबह बसों को चलने से रोका। आज पंजाब बंद के आह्वान पर 'कौमी इंसाफ़ मोर्चा' की कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य बलजीत सिंह ने पूरी जानकारी दी।

बलजीत सिंह ने कहा, "हमने आज पूरी तरह से बंद का आह्वान किया है... जिसके तहत सब कुछ बंद रहेगा। सिर्फ़ मेडिकल सेवाएं चालू रहेंगी। एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को भी छूट दी जाएगी। इसी तरह, शादी की बारात में शामिल होने या अंतिम संस्कार से जुड़ी रस्मों के लिए जाने वालों को भी आने-जाने की इजाज़त होगी। इन अपवादों को छोड़कर, बाकी सब कुछ बंद रहेगा।"

 

Live updates :Punjab Bandh Today LIVE: क्या बंद और क्या खुला रहेगा?

Auto Refresh
Refresh
  • 10:51 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    अमृतसर में पेट्रोल पंप बंद, फिरोजपुर में हाईवे ब्लॉक

    अमृतसर में पेट्रोल पंप भी किए गए बंद, फिरोजपुर में हाईवे को ब्लॉक कर दिया गया है।

  • 10:49 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    महल कलां पूरी तरह बंद है

    कौमी इंसाफ मोर्चे के आह्वान पर सुबह से महल कलां पूरी तरह बंद है। कस्बे के सभी बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। बंद के समर्थन में अकाली दल (वारिस पंजाब दे) की ओर से रोष प्रदर्शन किया गया।

  • 10:42 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    अमृतसर में दिख रहा है बंद का असर

    पंजाब बंद के आह्वान पर सभी बाजार बंद हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात है। एडीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि स्थिति शांतिपूर्ण है। विभिन्न सिख जत्थेबंदियों ने बंद का समर्थन किया है। बंद सुबह सात से दोपहर दो बजे तक है।

  • 9:06 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    घर से निकलने से पहले ध्यान दें...

    • जब तक जरूरी ना हो सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक यात्रा करने से बचें।
    • सात प्रस्तावित धरना स्थलों वाले रास्तों पर निकलने से पहले यातायात की स्थिति देख लें।
    • लंबी दूरी की यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग चुनें।
    • बस से यात्रा करने वाले बसों के चलने की स्थिति पहले पता कर लें।
    • मरीज, बुजुर्ग और जरूरी काम से निकलने वाले लोग अतिरिक्त समय लेकर चलें।
    • किसी मार्ग पर धरना या जाम मिले तो पुलिस के निर्देश के अनुसार दूसरा रास्ता अपनाएं।
  • 9:03 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा

    • पंजाब के निजी स्कूल बंद किए गए हैं, लेकिन सरकारी स्कूलों में बच्चों का पहुंचना जारी है। 
    • बंद के दौरान अस्पताल, एंबुलेंस, दवा की दुकानें और अन्य जरूरी आपात सेवाओं को छूट दी गई है।
    • मरीजों, बुजुर्गों और जरूरी काम से जाने वाले लोगों को भी राहत दी जाएगी।
    • आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को रास्ता देने की व्यवस्था रहेगी।
    • राज्य में बंद के दौरान आपात सेवाएं जारी रहने की जानकारी भी सामने आई है।

     

  • 8:56 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    जानें बंद का क्या असर दिख रहा है

    आज सभी प्राइवेट स्कूल और दुकानें बंद रखी गई हैं, इसके साथ ही बस अड्डे भी सुनसान पड़े हैं। हाईवे भी जाम करने की बात कही गई है जिसके कारण बसे भी नहीं चल रही हैं यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही आज प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों को ऑनलाइन क्लास के जरिए पढ़ाया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।