1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असैन्य परमाणु समझौते वायु प्रदूषण घटाने में सक्षम '

असैन्य परमाणु समझौते वायु प्रदूषण घटाने में सक्षम '

 Written By: IANS
 Published : May 09, 2015 08:49 am IST,  Updated : May 09, 2015 09:01 am IST

नई दिल्ली: देश के असैन्य परमाणु समझौते वायु प्रदूषण घटाने की रणनीति का हिस्सा हो सकते हैं, क्योंकि 80 फीसदी बिजली उत्पादन कोयले से होता है, जिससे काफी प्रदूषण पैदा होता है और उससे निजात

NUCLEARदेश में 43,100 मेगावाट परमाणु क्षमता वाले संयंत्र की स्थापना प्रस्तावित है, जिसके एक बड़े हिस्से का निर्माण अमेरिका, फ्रांस और रूस की कंपनियों की साझेदारी में किया जाना है, जिसके लिए ईंधन की व्यवस्था वे ही करेंगी।

शेष संयंत्रों का निर्माण सरकार करेगी, जिसके लिए ईंधन आयात करना होगा। घरेलू यूरेनियम आपूर्ति काफी कम है और उसके परमाणु हथियार बनाने जैसे कुछ अन्य उपयोग भी हैं। इसलिए सरकार उसका उपयोग पूरी तरह से बिजली उत्पादन में ही नहीं करना चाहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत