1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असहिष्णुता बयान पर आमिर खान के खिलाफ शिकायत दर्ज

असहिष्णुता बयान पर आमिर खान के खिलाफ शिकायत दर्ज

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 24, 2015 02:54 pm IST,  Updated : Nov 24, 2015 03:07 pm IST

नई दिल्ली: आमिर खान के भारत में असहिष्णुता पर दिए गए बयान के खिलाफ दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में शिकायत दर्ज हुई है। आमिर के बयान पर एक तरफ जहां राजनीतिक गरमा रही

'आमिर खान डर नहीं रहे...- India TV Hindi
'आमिर खान डर नहीं रहे हैं, डरा रहे हैं'

नई दिल्ली: आमिर खान के भारत में असहिष्णुता पर दिए गए बयान के खिलाफ दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में शिकायत दर्ज हुई है। आमिर के बयान पर एक तरफ जहां राजनीतिक गरमा रही है तो दूसरी तरफ सोशल नेटवर्किंग साइट पर विवाद बढ़ता नज़र आ रहा है।

BJP ने आमिर को यह भी याद दिलाया कि उनकी आखिरी फिल्म पीके कुछ दक्षिणपंथी समूहों के विरोध के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी जो इस बात का उदाहरण है कि भारतीय समाज कितना सहिष्णु है।

अमिर खान के बयान की आलोचना करते हुए BJP नेता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि, 'आमिर खान डर नहीं रहे हैं, डरा रहे हैं।'

इससे पहले अभिनेता अनुपम खेर ने भी अमिर को बयान के लिए सोशन नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर आड़े हाथों लिया था। अनुपम खेर ने कई सिलसिलेवार ट्वीट कर लिखा है कि, "प्रिय आमिर खान, "क्या आपने कभी किरण से यह पूछा कि वह किस देश जाना चाहती हैं? क्या आपने उन्हें बताया कि इस देश ने आपको आमिर खान बनाया है?"

आमिर के समर्थन ने आई AAP और कांग्रेस:

आमिर खान की टिप्पणी के समर्थन में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी उतर आए हैं। राहुल गांधी के दफ्तर की ओर से ट्वीट कर कहा गया कि, सरकार और मोदी जी पर सवाल उठाने वाले सभी लोगों को देश विरोधी, पूर्वाग्रही ठहराने की जगह सरकार लोगों तक जाकर ये पता करने की कोशिश करे कि उनकी परेशानी क्या है तो बेहतर होगा। भारत में समस्याएं सुलझाने का यही तरीका है। दादागीरी करने, अपशब्द कहने और धमकी देने से भारत में समस्याएं हल नहीं हो सकतीं।

कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा, आमिर खान ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में जो कहा वह सारी दुनिया, अखिल भारत कह रहा है। सभी सही सोच रखने वाले भी यही कह रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर कहा कि, 'आमिर खान का कहा एक-एक शब्द सही है। इस मुद्दे पर बोलने के लिए मैं उनकी प्रशंसा करता हूं।

आप नेता आशुतोष ने भी ट्वीट कर आमिर का समर्थन किया है।

क्या कहा था आमिर ने:

आमिर खान बढ़ती असहिष्णुता के खिलाफ कहा था कि, कई घटनाओं ने उन्हें चिंतित किया है और उनकी पत्नी किरण राव ने यहां तक सुझाव दे दिया कि उन्हें संभवत: देश छोड़ देना चाहिए।

आमिर ने उन लोगों का समर्थन किया जो अपने पुरस्कार लौटा रहे हैं और कहा कि, रचनात्मक लोगों के लिए उनका पुरस्कार लौटाना अपना असंतोष या निराशा व्यक्त करने के तरीकों में से एक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत