1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरु: कैश वैन का ड्राइवर 1.37 करोड़ रुपये लेकर फरार

बेंगलुरु: कैश वैन का ड्राइवर 1.37 करोड़ रुपये लेकर फरार

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 23, 2016 11:12 pm IST,  Updated : Nov 23, 2016 11:55 pm IST

एक आउटसोर्सिंग एजेंसी का ड्राइवर यहां बैंकों से प्राप्त 1.37 करोड़ रुपये से भरे एक कैश वैन के साथ फरार हो गया।

Cash van- India TV Hindi
Cash van

बेंगलुरू: दिन-दहाड़े एक आउटसोर्सिंग एजेंसी का ड्राइवर यहां बैंकों से प्राप्त 1.37 करोड़ रुपये से भरे एक कैश वैन के साथ फरार हो गया। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एमएन अनुसेठ ने बताया कि आउटसोर्सिंग एजेंसी, लॉगीकैश द्वारा काम पर रखा गया ड्राइवर, डोमिनिक दोपहर को करीब डेढ़ बजे उस समय नकदी से भरे वैन को लेकर फरार हो गया जब दो अन्य कर्मचारी नकदी प्राप्त करने के लिए एक बैंक में गये हुये थे।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

उन्होंने यहां पीटीआई भाषा को बताया, लॉगीकैश द्वारा काम पर रखा गया चालक, डोमिनिक बैंकों से इकट्ठा किये गये 1.37 करोड़ रपये से भरे कैश वैन के साथ फरार हो गये। उन्होंने बताया कि चालक को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम बनाई गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत