1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजेंद्र कुमार के खिलाफ जांच का दायरा बढ़ाएगी CBI

राजेंद्र कुमार के खिलाफ जांच का दायरा बढ़ाएगी CBI

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 25, 2015 12:02 am IST,  Updated : Dec 25, 2015 12:02 am IST

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार के खिलाफ सीबीआई अपनी जांच का दायरा बढाएगी। सीबीआई अब राजेंद्र कुमार के जरिए की गई नियुक्तियों की जांच करेगी। सीबीआई का मानना

rajendra kumar- India TV Hindi
rajendra kumar

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार के खिलाफ सीबीआई अपनी जांच का दायरा बढाएगी। सीबीआई अब राजेंद्र कुमार के जरिए की गई नियुक्तियों की जांच करेगी। सीबीआई का मानना है कि राजेन्द्र कुमार जब दिल्ली सरकार में अलग अलग पदों पर तैनात थे, उस वक्त गलत तरीके से की नियुक्तियां की गई।

सीबीआई को चार फाइलें बरामद हुई हैं। जिनमें भर्ती में धांधली की बात सामने आई है। सीबीआई के मुताबिक दिल्ली सरकार में डाटा एंट्री ऑपरेटर्स के भर्ती से जु़डे दस्तावेज फाइलों से गायब थे। पन्ने फटे हुए थे। ऐसा कहा जा रहा है कि डाटा एंट्री ऑपरेटर्स की पोस्ट पर PSU कंपनी आईसीएसआईएल के जरिए जो नियुक्तियां की गई, उनमें नियमों का पालन नहीं किया गया। सीबीआई के मुताबिक कई दूसरे अफसर भी उसके रडार में हैं और अब इन भर्तियों से जु़डे दूसरे अधिकारियों से भी पूछताछ हो सकती है।

आपको बता दें कि कल भी सीबीआई को राजेंद्र कुमार के चार ऑडियो क्लिप बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि इन ऑडियो क्लिप में राजेंद्र कुमार उन कंपनियों के अधिकारियों से बात कर रहे थे। जिन्हें उन्हें फायदा पहुंचाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत