कोलंबो में भारत और श्रीलंका XI के बीच तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच का आगाज हो चुका है। इस मैच में श्रीलंका XI की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की शुरुआत शानदार रही है। पहले दिन के पहले सत्र में भारतीय गेंदबाज विकेट लेने के लिए तरसते हुए नजर आए हैं। हालांकि बॉलर्स ने विकेट लेने के कुछ मौके भी बनाए तो वहां उन्हें फील्डर का साथ नहीं मिला। भारत की तरफ से इस मैच में कप्तानी कर रहे केएल राहुल ने स्लिप में एक आसान कैच छोड़ दिया।
कुलदीप की गेंद पर केएल राहुल ने छोड़ा आसान कैच
पहले सत्र के खेल में पारी का 26वां ओवर भारत की तरफ कुलदीप ओवर फेंक रहे थे। इस ओवर की चौथी गेंद पर कुलदीप ने विकेट लेने का मौका बनाया। कुलदीप ने रविंदु रसनथा को ऑफ स्टंप के बाहर एक शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद डाली, इस गेंद पर श्रीलंकाई बल्लेबाज ने कट शॉट खेलने का प्रयास किया। लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर स्लिप में खड़े केएल राहुल के पास गई। राहुल के पास कैच पकड़ने का एक बेहतरीन मौका था। लेकिन गेंद उनके हाथ से लगकर दूर चली गई और कैच छूट गया। इस तरह श्रीलंका के बल्लेबाज को एक बड़ा जीवनदान मिला है।
भारतीय टीम की खराब फील्डिंग ने बढ़ाई टेंशन
लंच ब्रेक के बाद जडेजा की गेंद पर देवदत्त पडिकक्ल ने भी एक कैच छोड़ा। उन्होंने भी रसनथा का ही कैच ड्रॉप किया है। बता दें कि पिछले कुछ समय से भारतीय टीम की फील्डिंग बेहद खराब रही है। इससे पहले आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे पर भी भारतीय फील्डर्स ने खूब कैच छोड़े थे। श्रीलंका सीरीज से पहले भारतीय टीम के फील्डिंग कोच भी बदला गया। अब सुभदीप घोष भारत के नए फील्डिंग कोच बने हैं लेकिन उनके आने के बाद भी फील्डिंग में कोई सुधार होती हुई नहीं दिखी है। यह आगामी टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए टेंशन की बात है।
शुभमन गिल को लगी चोट
भारत और श्रीलंका XI के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच की बात करें तो इस मुकाबले में टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान शुभमन गिल कप्तानी नहीं कर रहे हैं। BCCI से मिली जानकारी मुताबिक इस शुभमन को प्रैक्टिस के दौरान दाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई। इस वजह से वह पहले मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे और उनकी गैरमौजूदगी में केएल राहुल इस वॉर्मा-अप मैच में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे।
यह भी पढ़ें
विल जैक्स ने बाउंड्री लाइन पर पकड़ा करिश्माई कैच, लॉर्ड्स में MI को मिली रोमांचक जीत, देखें VIDEO
पहले ही दिन खुल गई टीम इंडिया की पोल, एक विकेट के लिए तरसते रहे गेंदबाज