1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CBI ने राजा के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज किया

CBI ने राजा के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज किया

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 19, 2015 05:50 pm IST,  Updated : Aug 19, 2015 05:50 pm IST

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो CBI ने पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा और उनके परिवार के सदस्यों एवं मित्रों सहित 16 व्यक्तियों के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसी

ए राज की मुश्किलें...- India TV Hindi
ए राज की मुश्किलें बढ़ी, CBI ने दर्ज किया मामला

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो CBI ने पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा और उनके परिवार के सदस्यों एवं मित्रों सहित 16 व्यक्तियों के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसी ने इसके साथ ही यहां और तमिलनाडु में 20 विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की।

CBI ने विशेष CBI अदालत में मामला दर्ज करने के बाद आज दिल्ली, चेन्नई, कोयंबटूर, तिरूचिरापल्ली और पेरम्बलूर में छापेमारी की कार्रवाई की। सूत्रों ने बताया कि राजा के खिलाफ 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले से संबंधित जांच के दौरान उनके सामने ऐसी सम्पत्तियां आयीं जो पूर्व मंत्री के ग्यात स्रोतों से अधिक की थीं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान प्राथमिकी में राजा के खिलाफ लगाये गए आरोप भ्रष्टाचार निरोधक कानून एवं अन्य संबंधित अपराधों के प्रावधानों के तहत हैं। पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा 2जी टेलीकाम स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में पहले ही सीबीआई जांच का सामना कर रहे हैं जिसमें सुनवायी चल रही है। प्रवर्तन निदेशालय भी इस संबंध में मामले की जांच कर रहा है। राजा ने 2014 के चुनाव घोषणापत्र में अपनी सम्पत्ति 1.45 करोड़ रूपये और पत्नी की सम्पत्ति 93.93 लाख रूपये घोषित की थी। उनकी नाबालिग पुत्री की सम्पत्ति 18.15 लाख रूपये की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

CBI