1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीबीआई ने अदालत से नीरव मोदी और उसके भाई की संपत्तियां जब्त करने की इजाजत मांगी

सीबीआई ने अदालत से नीरव मोदी और उसके भाई की संपत्तियां जब्त करने की इजाजत मांगी

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 28, 2019 08:28 pm IST,  Updated : Aug 28, 2019 08:28 pm IST

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई)ने बुधवार को यहां एक अदालत से दो अरब डॉलर से ज्यादा के पीएनबी घोटाले के आरोपी आभूषण कारोबारी नीरव मोदी, उसके भाई निशाल मोदी तथा अन्य आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की अनुमति मांगी।

Nirav Modi - India TV Hindi
Nirav Modi File Photo

मुंबई: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई)ने बुधवार को यहां एक अदालत से दो अरब डॉलर से ज्यादा के पीएनबी घोटाले के आरोपी आभूषण कारोबारी नीरव मोदी, उसके भाई निशाल मोदी तथा अन्य आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की अनुमति मांगी। विशेष सीबीआई न्यायाधीश वी सी बारडे के समक्ष याचिका में सीबीआई ने कहा कि आरोपी मामला दर्ज होने से पहले देश छोड़कर जा चुके थे इसलिए उनके खिलाफ वारंट पर तामील नहीं की जा सकी।

आवेदन में कहा गया कि नीरव मोदी को जहां लंदन में गिरफ्तार किया गया है और प्रत्यर्पण की प्रक्रिया लंबित है वहीं उसके भाई निशाल तथा एक अन्य आरोपी सुभाष परब के ठिकाने पता नहीं हैं। इसमें कहा गया कि परब, नीरव मोदी की कंपनी में अधिकारी था। आवेदन के मुताबिक, ‘‘आरोपी अदालत द्वारा जारी वारंट की तामील से बचने के लिए देश छोड़कर जा चुका है। इसलिए अनुरोध किया जाता है कि कृपया आरोपी की संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया जाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत