1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्‍तान ने 24 घंटे में तीन बार किया सीज़फायर उल्‍लंघन, वीडियो में देखिए पाक की 'नापाक' हरकत

पाकिस्‍तान ने 24 घंटे में तीन बार किया सीज़फायर उल्‍लंघन, वीडियो में देखिए पाक की 'नापाक' हरकत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 25, 2019 07:42 am IST,  Updated : Feb 25, 2019 07:42 am IST

एक ओर जहां पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भारत से शांति को एक और मौका देने की गुजारिश कर रहे हैं।

ceasefire - India TV Hindi
ceasefire 

एक ओर जहां पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भारत से शांति को एक और मौका देने की गुजारिश कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पाकिस्‍तानी सेना की नापाक हरकत का सिलसिला जारी है। पाकिस्‍तानी सेना ने पिछले 24 घंटों में तीन बार सीज़फायर का उल्‍लंघन किया है। इंडिया टीवी को इस सीज़ फायर का वीडियो भी मिला है। जिसमें पाकिस्‍तान की ओर से हो रही फायरिंग की आवाजें और चिंगारियां साफ दिखाई दे रही हैं। 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पाकिस्‍तान ने रविवार से एलओसी से जुड़ी तीन सीमा चौकियों पर जमकर गोलाबारी की है। पाकिस्‍तान ने एलओसी से सटे नौशेरा सेक्‍टर, बट्टल और चाकन दा बाग में जबर्दस्‍त गोलाबारी की है। भारतीय सेना भी इस गोलाबारी का जबर्दस्‍त जवाब दिया है। 

इससे पहले रविवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से ‘‘शांति लाने को एक मौका देने’’ की बात कही और उन्हें यकीन दिलाया कि वह अपनी जुबान पर ‘‘कायम’’ रहेंगे और अगर भारत पुलवामा हमले पर पाकिस्तान को ‘‘कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी’’ उपलब्ध कराता है तो इस पर ‘‘तत्काल’’ कार्रवाई की जायेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत