1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ब्रिटेन ने कोहिनूर हीरा लूटा नहीं, हमने किया गिफ्ट: भारत सरकार

ब्रिटेन ने कोहिनूर हीरा लूटा नहीं, हमने किया गिफ्ट: भारत सरकार

 Written By: IANS
 Published : Apr 18, 2016 05:59 pm IST,  Updated : Apr 18, 2016 06:00 pm IST

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी कोहिनूर हीरे को भारत से लूटकर नहीं ले गई थी, बल्कि सिख सम्राट महाराजा दिलीप सिंह ने उसे ब्रिटेन को

kohinoor- India TV Hindi
kohinoor

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी कोहिनूर हीरे को भारत से लूटकर नहीं ले गई थी, बल्कि सिख सम्राट महाराजा दिलीप सिंह ने उसे ब्रिटेन को उपहार में दिया था। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी.एस. ठाकुर तथा न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित की सुप्राम कोर्ट की पीठ को सरकार ने इस बात से अवगत कराया। न्यायालय एक गैर सरकारी संगठन (NGO) द्वारा दायर एक जनहित याचिका की सुनवाई कर रहा था।

एनजीओ ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस फोरम ने न्यायालय से कोहिनूर हीरे को वापस लाने के लिए सरकार को निर्देश देने की मांग की है। न्यायालय ने सरकार को हालांकि 6 सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया और कहा कि यदि न्यायालय सरकार के रुख को स्वीकार कर लेता है, तो हीरे के ऊपर दावे के सभी रास्ते बंद हो जाएंगे।

वर्ष 1850 में अंग्रेजों-सिखों के बीच युद्ध के बाद 108 कैरट के इस हीरे को ब्रिटेन की तत्कालीन महारानी विक्टोरिया को भेंट किया गया था। युद्ध में सिखों की हार हुई थी और अंग्रेजों ने अविभाजित पंजाब के पूरे सिख साम्राज्य पर नियंत्रण कर लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत