1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Lockdown: सेंट्रल रेलवे चलाएगा तीन पार्सल ट्रेन, जरूरी वस्तुएं भेजने के लिए लिया फैसला

Lockdown: सेंट्रल रेलवे चलाएगा तीन पार्सल ट्रेन, जरूरी वस्तुएं भेजने के लिए लिया फैसला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 30, 2020 05:03 pm IST,  Updated : Mar 30, 2020 05:07 pm IST

सेंट्रल रेलवे के जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सेंट्रल रेलवे कल्याण-संकरायल और गोधनी-न्यू तिनसुकिया के बीच चिकित्सा, भोजन आदि जैसी आवश्यक वस्तुओं को भेजने के लिए तीन पार्सल ट्रेनें चलाएगा।

Railway- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE

मुंबई. देशभर में लॉकडाउन की वजह से ट्रेनों को भी बंद कर दिया गया है। सभी यात्री ट्रेनों को बंद किया हुआ है। इस बीच सेंट्रेल रेलवे ने जरूरी वस्तुऐं भेजने के लिए तीन पार्सल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। सेंट्रल रेलवे के जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सेंट्रल रेलवे कल्याण-संकरायल और गोधनी-न्यू तिनसुकिया के बीच चिकित्सा, भोजन आदि जैसी आवश्यक वस्तुओं को भेजने के लिए तीन पार्सल ट्रेनें चलाएगा।

बता दें कि रेलवे मालगाड़ियों के जरिए लगातार आवश्यक समानों को गन्तव्य स्थानों पर पहुंचा रहा है। आम दिनों की तरह रेलवे दिल्ली डिवीजन में खाद्य और दूसरी जरूरी चीजें पहुंचाई जा रही हैं, जो दिल्ली के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर लगातार उतारे जा रहे हैं। यह जानकारी रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

देश भर में लॉकडाउन के दौरान रेलवे के आवश्यक स्टॉफ लगातार काम कर रहे हैं, जिसमें लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, कंट्रोलर, गुड्स क्लर्क, मेंनटनेस स्टॉफ शामिल हैं। इन स्टाफों को रेलवे के विभिन्न विभागों में तैनात किया गया है। ये स्टॉफ पूरी तरह से सरकार की गाइडलाइन्स का पालन कर रहे हैं। ड्यूटी पर तैनात रेलवे के सभी स्टॉफ को हैंड सैनिटाइजर, मॉस्क और दस्ताने उपलब्ध कराए गए हैं।

दिल्ली डिवीजन के डीआरएम एस. जी. जैन के मुताबिक, कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए रेलवे के सभी स्टॉफ आवश्यक सुरक्षा उपायों का पालन कर रहे हैं और पूरी तरह से अपने आपको सुरक्षित रख रहे हैं।

इनपुट- ians

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत