1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना से जान गंवाने वाले 67 पत्रकारों के परिवारों को मिलेगी वित्तीय सहायता, केंद्र सरकार देगी इतने लाख रुपए

कोरोना से जान गंवाने वाले 67 पत्रकारों के परिवारों को मिलेगी वित्तीय सहायता, केंद्र सरकार देगी इतने लाख रुपए

 Reported By: Gonika Arora @AroraGonika
 Published : May 27, 2021 08:32 pm IST,  Updated : May 27, 2021 08:32 pm IST

केंद्र सरकार ने गुरुवार को कोविड-19 से जान गंवाने वाले 67 पत्रकारों के परिवारों को वित्तीय सहायता दिये जाने को मंजूरी दी है। कोविड-19 से जान गंवाने वाले 67 पत्रकारों के परिवारों को सूचना और प्रसारण मंत्रालय की पत्रकार कल्याण योजना के तहत पांच-पांच ला

कोरोना से जान गंवाने वाले 67 पत्रकारों के परिवारों को मिलेगी वित्तीय सहायता, केंद्र सरकार देगी इतने - India TV Hindi
कोरोना से जान गंवाने वाले 67 पत्रकारों के परिवारों को मिलेगी वित्तीय सहायता, केंद्र सरकार देगी इतने लाख रुपए Image Source : PTI FILE PHOTO

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को कोविड-19 से जान गंवाने वाले 67 पत्रकारों के परिवारों को वित्तीय सहायता दिये जाने को मंजूरी दी है। कोविड-19 से जान गंवाने वाले 67 पत्रकारों के परिवारों को सूचना और प्रसारण मंत्रालय की पत्रकार कल्याण योजना के तहत पांच-पांच लाख रुपये दिये जाएंगे। बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में सबसे अधिक पत्रकार महामारी की चपेट में आए जिसमें से कई जिंदगी की जंग हार गए। केंद्र सरकार ने कोविड से अपनी जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए अब प्रत्येक परिवार के लिए 5-5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। भारत सरकार ने कोविड से जान गंवाने वाले पत्रकारों के 67 परिवारों के लिए वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है।

बता दें कि लंबे समय से कोरोना वायरस के मारे गए पत्रकारों के परिजनों के लिए आर्थिक मदद की मांग उठ रही थी। केंद्र सरकार ने भी अब इस मामले पर गंभीरता दिखाते हुए गुरुवार को एक बैठक में आर्थिक मदद को मंजूरी दे दी। केंद्र सरकार 67 पत्रकारों के प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देगी, इसके लिए उन्हें आवेदन करना होगा। प्राप्त किए गए आवेदनों को शीघ्रता से संसाधित करने के लिए साप्ताहिक आधार पर जेडब्ल्यूएस बैठकें आयोजित करने के लिए समिति का भी गठन किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत