1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रॉबर्ट वाड्रा के समर्थन में आईं ममता बनर्जी! कहा- ‘विपक्षियों को डरा रही है BJP, चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत’

रॉबर्ट वाड्रा के समर्थन में आईं ममता बनर्जी! कहा- ‘विपक्षियों को डरा रही है BJP, चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत’

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 06, 2019 08:55 pm IST,  Updated : Feb 06, 2019 08:55 pm IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ को लेकर बुधवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा।

पश्चिम बंगाल की...- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ को लेकर बुधवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा। Image Source : PTI

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ को लेकर बुधवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा आम चुनाव से पहले जान-बूझ कर ऐसा कर रही है। ममता ने कहा कि भाजपा इस तरह अचानक हर किसी को नोटिस भेजने का हथकंडा अपनाकर विपक्षी को डराने में कामयाब नहीं हो पाएगी। बनर्जी ने कहा, "हम इसके खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे।"

ममता ने राज्य सचिवालय में पत्रकारों से कहा, "वे (मोदी सरकार) चुनाव से पहले जान-बूझ कर ऐसा कर रहे हैं।" गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को रॉबर्ट वाड्रा से विदेश में कथित तौर पर अवैध संपत्ति रखने के सिलसिले में धन शोधन से जुड़े एक मामले में पूछताछ की थी। प्रवर्तन निदेशालय ने वाड्रा की पत्नी प्रियंका गांधी के औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल होने के कुछ ही दिन बाद उनसे पूछताछ की है।

ममता बनर्जी ने कहा कि वह अगले सप्ताह बुधवार और बृहस्तपिवार को दिल्ली में होंगी जहां विपक्षी दल भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत