1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हाउसिंग डॉट कॉम से राहुल यादव की छुट्टी

हाउसिंग डॉट कॉम से राहुल यादव की छुट्टी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 01, 2015 05:13 pm IST,  Updated : Jul 01, 2015 05:15 pm IST

नई दिल्ली: Housing.com के पूर्व सीईओ और को-फाउंडर राहुल यादव की छुट्टी कर दी गई है। देश की नामचीन स्टार्टअप कंपनी Housing.com और राहुल के रिश्ते पिछले कई दिनों से खराब चल रहे हैं। बुधवार

हाउसिंग डॉट कॉम से...- India TV Hindi
हाउसिंग डॉट कॉम से राहुल यादव की छुट्टी

नई दिल्ली: Housing.com के पूर्व सीईओ और को-फाउंडर राहुल यादव की छुट्टी कर दी गई है। देश की नामचीन स्टार्टअप कंपनी Housing.com और राहुल के रिश्ते पिछले कई दिनों से खराब चल रहे हैं। बुधवार को Housing.com की बोर्ड मीटिंग के बाद कंपनी ने कहा, ‘निवेशकों, पार्टनर्स और मीडिया’ के प्रति राहुल का व्यवहार उनके बाहर किए जाने का कारण बना।

सूत्रों के मुताबिक राहुल का बेहूदा बर्ताव ही उन्हें निकाले जाने का सबसे बड़ा कारण बना है। राहुल का अब कंपनी से किसी तरह का कोई संबंध नहीं रहेगा और उन्हें इस फैसले के बाद तुरंत कंपनी के ऑफिस से निकल जाने के लिए कहा गया।

खबरों के मुताबिक हाउसिंग डॉट कॉम में सबसे बड़े निवेशक सॉफ्ट बैंक के वकीलों ने आज की बोर्ड मीटिंग से पहले पुलिस को भी बुलाया था। बोर्ड को इस बात की आशंका थी कि खुद को निकाले जाने के फैसले के बाद राहुल अपने स्वाभाव के मुताबिक लड़ाई झगड़ा भी कर सकते हैं।

हालांकि राहुल ने चुपचाप फैसले को माना और वहां से निकल गए। कंपनी के बोर्ड ने फिलहाल किसी अंतरिम सीईओ का ऐलान नहीं किया। आपको बता दें कि राहुल यादव ने कुछ दिनों पहले निवेशकों को बिना दिमाग का कहते हुए कंपनी से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उसके लिए उन्होंने बाद में माफी भी मांगी थी।

इसके पिछले हफ्ते उनके दोबारा इस्तीफे की भी खबर थी लेकिन राहुल ने मीडिया में ये कहा था कि अब वो कंपनी में ज्यादा बड़ा रोल निभाएंगे। अपने पहले इस्तीफे के कुछ दिन बाद ही राहुल ने कंपनी में अपने 200 करोड़ रुपये के शेयर्स स्टाफ में ईसॉप के तौर पर बांट दिए थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत