
दुखों को करना हो दूर तो ध्यान में रखें ये बातें-
अगर आपको दुखों से कोसों दूर रहना है और हमेशा खुश रहने की चाहता है तो आपको हर किसी के साथ खुले दिल से मिलना चाहिए और विनम्र व्यवहार अपनाना चाहिए। आपकी विनम्रता कई परेशानियों का हल लिए हुए होती है। अगर आप विनम्र होते हैं तो बुरे वक्त में हर कोई आपकी मदद को तैयार हो जाता है।
बुद्धि से दूर करें अज्ञानता-
ज्ञानी होना अच्छी बात है और अज्ञानी होना दुखों का कारण। अगर आप ज्ञानी पुरुष हैं तो आप अपनी बुद्धि का उपयोग कर समय को भांपते हुए दुखों से खुद को बचा लेते हैं। जबकि अज्ञानी ऐसा नहीं कर पाते हैं और हरदम दुखी रहते हैं। वहीं ज्ञानी पुरुष को घर-परिवार के साथ हर जगह सम्मान मिलता है और अज्ञानी को तुक्ष्य प्राणी तुल्य माना जाता है।
ईश्वर की भक्ति में बड़ी शक्ति-
अगर आप ईश्वर की भक्ति करते हैं तो भी आप काफी हद तक अपने बुरे समय को खुद से दूर रख सकते हैं। बड़े बुजुर्ग भी कहते हैं कि बुरे समय में ईश्वर की भक्ति करने से बेहतर कोई और रास्ता नहीं है। ऐसा माना जाता है कि हमें अपने पूर्व जन्म के पापों और कर्मों का फल अगले जन्म में भोगना होता है, तो अगर आप पूजा-पाठ में लीन रहते हैं तो आप अपने पापों के प्रभाव को और बुरे समय को दूर कर सकते हैं।