1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चंडीगढ़ में 14 और व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित, मामले बढ़कर 233 हुए

चंडीगढ़ में 14 और व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित, मामले बढ़कर 233 हुए

 Written By: Bhasha
 Published : May 23, 2020 10:53 pm IST,  Updated : May 23, 2020 11:26 pm IST

बुलेटिन में कहा गया है कि शहर में वर्तमान में ऐसे 51 मरीज हैं जिनका अभी इलाज चल रहा है। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए दो माह के नवजात शिशु को उपचार के बाद पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च से छुट्टी दे दी गई। 

Coronavirus- India TV Hindi
Representational Image Image Source : AP

चंडीगढ़. चंडीगढ़ में शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के 14 नए मामले सामने आये और इसके साथ ही केंद्र शासित क्षेत्र में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 233 हो गयी है । मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नये संक्रमित मामलों में 12 और 13 वर्ष के दो लड़के भी हैं और वे सभी बापूधाम कॉलोनी के निवासी हैं जो शहर का सबसे अधिक प्रभावित इलाका है।

बापूधाम कॉलोनी के 57 लोगों के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए हैं। बुलेटिन के अनुसार, अभी तक कुल 3,749 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 3,390 नमूनों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है जबकि 133 नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

बुलेटिन में कहा गया है कि शहर में वर्तमान में ऐसे 51 मरीज हैं जिनका अभी इलाज चल रहा है। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए दो माह के नवजात शिशु को उपचार के बाद पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च से छुट्टी दे दी गई। अब तक शहर में कोरोना वायरस से तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 179 लोग इस संक्रमण से उबर चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।