1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, गाय बचाने में हुआ हादसा

सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, गाय बचाने में हुआ हादसा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 05, 2020 09:22 pm IST,  Updated : Sep 05, 2020 09:22 pm IST

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। तेलंगाना के यादाद्री भुवनगिरी जिले में शनिवार को उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई लेकिन नायडू को किसी प्रकार की चोट नहीं आई।

Chandrababu Naidu escapes unhurt as cars in his convoy collide in Telangana- India TV Hindi
Chandrababu Naidu escapes unhurt as cars in his convoy collide in Telangana Image Source : PTI

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। तेलंगाना के यादाद्री भुवनगिरी जिले में शनिवार को उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई लेकिन नायडू को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। यह घटना यादाद्री भुवनगिरी जिला, चौटुप्पल मंडल के दंडुमल्यापुरम के पास हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर घटी, जब पूर्व मुख्यमंत्री हैदराबाद से विजयवाड़ा की तरफ जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि काफिले में शामिल एक कार के चालक ने गाय को बचाने की चक्कर में अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे यह हादसा हुआ। अचानक ब्रेक लगने से काफिले में पीछे चल रहा एस्कॉर्ट वाहन चंद्रबाबू के वाहन से जोर से टकराया, जिसके उनकी कार का बाहरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के कर्मियों के लिए एक अतिरिक्त वाहन की व्यवस्था की गई, जिसके बाद काफिले ने अपनी यात्रा फिर से शुरू की। तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख को दोनों तेलुगु राज्यों में 'जेड प्लस' की सुरक्षा दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत