1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चंद्रयान-2 मिशन लाइव अपडेट्स: चांद की सतह से दो किलोमीटर पहले विक्रम लैंडर का संपर्क टूटा, पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया

चंद्रयान-2 मिशन लाइव अपडेट्स: चांद की सतह से दो किलोमीटर पहले विक्रम लैंडर का संपर्क टूटा, पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Sep 07, 2019 09:53 am IST

‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ से चांद की सतह से 2.1 किमी पहले संपर्क टूट गया। इसरो अध्यक्ष के. सीवन ने जानकारी देते हुए बताया कि लैंडर ‘विक्रम’ को चंद्रमा की सतह पर लाने की प्रक्रिया सामान्य देखी गई, लेकिन बाद में लैंडर का संपर्क जमीनी स्टेशन से टूट गया, डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है।

चंद्रमा की तरफ आगे...- India TV Hindi
चंद्रमा की तरफ आगे बढ़ना शुरू हुआ 'विक्रम' Image Source : PTI

बेंगलुरु। ‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ का संपर्क चंद्रमा की सतह से 2.1 किलोमीटर पहले टूट गया। इसरो के अध्यक्ष के. सीवन ने कहा कि लैंडर ‘विक्रम’ को चंद्रमा की सतह पर लाने की प्रक्रिया सामान्य देखी गई, लेकिन बाद में लैंडर का संपर्क जमीनी स्टेशन से टूट गया, डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी भी इसरो मुख्यालय में मौजूद थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों से कहा कि उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है, देश आप पर गर्व करता है, सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद करें, हौसला रखें।

Chandrayaan-2 Live Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 8:31 AM (IST)

    पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाने के लिए ISRO की उपलब्धियां गिनाई।

  • 8:28 AM (IST)

    चंद्रयान-2 के सफर का आखिरी पड़ाव भले ही आशा के अनुकूल नहीं रहा हो लेकिन हमें ये भी याद रखना होगा कि इसकी यात्रा शानदार रही है, जानदार रही है: पीएम मोदी

  • 8:25 AM (IST)

    परिणाम अपनी जगह है। मुझे और पूरे देश को अपने वैज्ञानिकों और इंजीनियरों पर पूरा भरोसा है। मैं और देश आपके साथ हैं: पीएम मोदी

  • 8:21 AM (IST)

    आप लोग (ISRO वैज्ञानिक) मक्खन पर लकीर करने वाले नहीं, पत्थर पर लकीर करने वाले लोग हैं: पीएम मोदी

  • 8:18 AM (IST)

    हमें अपने स्पेस प्रोग्राम और वैज्ञानिकों पर गर्व है: पीएम मोदी

  • 8:15 AM (IST)

    आज भले ही रुकावटें आई हों, लेकिन इससे हमारा हौसला नहीं टूटा है। बल्कि, और बढ़ा है: पीएम मोदी

  • 8:13 AM (IST)

    आप लोग कई दिनों से सोए नहीं थे। मैं इस मनोस्थिति को समझता हूं: पीएम मोदी

  • 8:12 AM (IST)

    प्रधानमंत्री मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि "आप वो लोग हैं जो मां भारती का सिर ऊंचा करने के लिए जीवन खपा देते हैं।"

  • 8:11 AM (IST)

    पीएम मोदी ने भारत माता की जय के नारे के साथ शुरू किया संबोधन।

  • 8:11 AM (IST)

    ISRO मुख्यालय से देश को संबोधित कर रहे हैं पीएम मोदी

  • 3:25 AM (IST)

    इसरो हम आपके साथ हैं। आप अंतरिक्ष में अपनी उपलब्धियों को महसूस करने के लिए राष्ट्र, इसके युवा दिमाग और सभी को एक साथ लाए। आपको सफलता मिलेगी।

  • 3:08 AM (IST)

    राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा – इसरो की टीम को चंद्रयान-2 मून मिशन पर उनके अविश्वसनीय काम के लिए बधाई। आपका जुनून और समर्पण हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा है। आपका काम व्यर्थ नहीं है। इसने कई और पथ तोड़ने और महत्वाकांक्षी भारतीय अंतरिक्ष मिशनों की नींव रखी है।

  • 3:04 AM (IST)

    ISRO ने ट्वीट कर कहा - यह मिशन नियंत्रण केंद्र है। विक्रम लैंडर की लैंडिंग की योजना बनाई गई थी और सामान्य प्रदर्शन 2.1 किमी की ऊंचाई तक देखा गया था। इसके बाद, लैंडर से ग्राउंड स्टेशनों तक संचार खो गया था। डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है।

  • 2:56 AM (IST)

    इन तनावपूर्ण समय में हम प्रतीक्षा करते हुए राष्ट्र @isro की पूरी टीम के साथ खड़ें है। आपकी मेहनत और प्रतिबद्धता ने हमारे राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। जय हिन्द।

  • 2:46 AM (IST)

  • 2:43 AM (IST)

    दिल्ली के सीएम ट्वीट कर कहा - हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। उन्होंने इतिहास रचा है। हिम्मत हारने की जरूरत नहीं। हमारे वैज्ञानिकों ने बहुत अच्छा काम किया है।

  • 2:38 AM (IST)

    पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा -  भारत को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है! उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और हमेशा भारत को गौरवान्वित किया है। ये साहसी होने के क्षण हैं, और हम साहसी होंगे! चेयरमैन @isro ने चंद्रयान -2 पर अपडेट दिया। हम आशान्वित बने हुए हैं और अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम पर कड़ी मेहनत जारी रखेंगे।

  • 2:36 AM (IST)

    देश भर के छात्रों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जिन्हें पीएम के साथ #VikramLander की लैंडिंग देखने के लिए ISRO की 'स्पेस क्विज' प्रतियोगिता के माध्यम से चुना गया था।

  • 2:33 AM (IST)

    जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। राष्ट्र को आप पर गर्व है। अच्छे के लिए आशा कीजिए। मैं आपको बधाई देता हूं। आप सभी ने राष्ट्र, विज्ञान और मानव जाति के लिए एक बड़ी सेवा की है। मैं हर तरह से आपके साथ हूं, बहादुरी से आगे बढ़ो।

  • 2:31 AM (IST)

    पीएम नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों से कहा - देश को आप पर गर्व है। मैं आपके साथ हूं, साहस के साथ आगे बढ़ें। मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं।

  • 2:27 AM (IST)

    लैंडर ‘विक्रम’ को चंद्रमा की सतह पर लाने की प्रक्रिया सामान्य देखी गई, लेकिन बाद में लैंडर का संपर्क जमीनी स्टेशन से टूट गया, डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है: इसरो अध्यक्ष के.सिवन

  • 2:22 AM (IST)

    पीएम नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा देश आप लोगों पर गर्व करता है।

  • 2:21 AM (IST)

    आंकड़ों का अध्ययन किया जा रहा है- इसरो

  • 2:19 AM (IST)

    चंद्रयान-2 का चंद्रमा की सतह से 2 किलोमीटर पहले संपर्क टूटा।

  • 2:15 AM (IST)

    मिशन के वैज्ञानिक आपस में चर्चा कर रहे हैं।

  • 2:00 AM (IST)

    पीएम नरेंद्र मोदी इसरो मुख्यालय से बाहर निकले

  • 1:51 AM (IST)

    लैंडिंग के आखिरी तीन मिनट बाकी

  • 1:49 AM (IST)

    सबकुछ उम्मीद के अनुसार चल रहा है - इसरो

  • 1:47 AM (IST)

    लैंडर की रफ्तार धीरे-धीरे कम की जा रही है।

  • 1:44 AM (IST)

  • 1:40 AM (IST)

    विक्रम लैंडर की लैंडिंग प्रक्रिया शुरू, पीएम नरेंद्र मोदी देख रहें हैं लैंडिंग की पूरी प्रक्रिया।

  • 1:36 AM (IST)

  • 1:34 AM (IST)

    चंद्रमा पर लैंडर विक्रम की लैंडिंग के लिए साइट एरिया चुन लिया गया है।

  • 1:32 AM (IST)

  • 1:25 AM (IST)

    पीएम नरेंद्र मोदी इसरो कंट्रोल सेंटर पहुंचे

    PM Modi
    Image Source : INDIA TVपीएम नरेंद्र मोदी इसरो कंट्रोल सेंटर पहुंचे

  • 1:18 AM (IST)

  • 1:16 AM (IST)

  • 1:13 AM (IST)

    वैज्ञानिक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए तैयार हैं। देश भर के 60 छात्र, जिन्हें पीएम मोदी के साथ लैंडिंग देखने के लिए इसरो की 'स्पेस क्विज' प्रतियोगिता के माध्यम से चुना गया था, वे भी इसरो केंद्र में मौजूद हैं।

  • 1:04 AM (IST)

    अभी तक विक्रम लैंडर के सभी पैरामीटर्स ठीक हैं। ठीक 1 बजकर 37 मिनट और 56 सेकेण्ड पर T-15 कमांड एक्जीक्यूट किया जाएगा और लैण्डर चन्द्रमा की सतह की ओर अपनी यात्रा शुरू कर देगा। इसके बाद सारा कंट्रोल विक्रम के ऑन बोर्ड सिस्टम के कंट्रोल में आ जाएगा ओर ऑटोमेटेड सॉफ्ट लैंडिंग होगी।

  • 12:43 AM (IST)

    विक्रम लैण्डर टच डाउन से ठीक 1 मिनट पहले चन्द्रमा की सतह की पहली तस्वीर लेगा। ये हमारे स्पेस क्राफ्ट की चांद के करीब से ली गयी सबसे पहली तस्वीर होगी। इस तस्वीर को पब्लिश करने में इसरो 4-5 घण्टे लेगा।

  • 12:22 AM (IST)

    जेफ बेजोस ने चंद्रयान मिशन-2 के लिए भारत को शुभकामनाएं दीं।

    Jeff Bezos
    Image Source : TWITTERJeff Bezos tweets -  Rooting for team India. Good luck, India! 

  • 11:44 PM (IST)

    कुछ घंटों बाद लिखा जाएगा इतिहास

  • 11:14 PM (IST)

    हम ऐतिहासिक लैंडिंग के लिए तैयार हैं – इसरो

  • 10:15 PM (IST)

  • 9:48 PM (IST)

    चंद्रयान-2 की लैंडिंग देखने के लिए बेंगलुरु पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

  • 8:50 PM (IST)

    पुरी के समुद्र तट पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शनन पटनाइक द्वारा बनाई गई रेत पर बनाई गई चंद्रयान-2 की कलाकृति के साथ सेल्फी लेतीं युवतियां।

    Chandrayaan 2
    Image Source : PTIWomen get a selfie clicked at the backdrop of a sand sculpture created by sand artist Sudarsan Pattnaik to dedicate team ISRO for Chandrayaan 2 at Puri beach.

  • 7:12 PM (IST)

  • 6:28 PM (IST)

    पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों से चंद्रयान-2 की लैंडिंग देखने को कहा। पीएम मोदी ने कहा, “मैं आप सभी से चंद्रयान- 2 के चंद्रमा के दक्षिणी सतह पर उतरने के विशेष क्षणों को देखने का आग्रह करता हूं। अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करें। मैं उनमें से कुछ को री-ट्वीट भी करूंगा।”

  • 6:13 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है चंद्रयान का लॉन्च देश में पहली बार हो रहा है। ऐसा लगता है इनके सत्ता में आने से पहले ऐसे कोई मिशन नहीं लिया गया। यह देश में आई आर्थिक आपदा से ध्यान हटाने की कोशिश है।”

     

  • 6:02 PM (IST)

    कुछ इस तरह काम करता हैं रोवर प्रज्ञान

  • 5:59 PM (IST)

    चंद्रयान-2 के रंग में रंगा पूरा देश। तेलंगाना के हैदराबाद में चंद्रयान-2 से प्रभावित होकर बनाया गया गणेश पंडाल। यहां 5 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा को 23.5 फीट लंबी मिनी सैटेलाइट के अंदर दर्शायी गयी है।

  • 5:51 PM (IST)

    चंद्रयान-2 का सफर
    - धरती के इर्द-गिर्द : 1 से 23वें दिन तक
    - चांद की ओर रवाना : 23वें दिन
    - चांद के सफर पर : 23वें से 30वें दिन
    - चांद की कक्षा में प्रवेश : 30वें दिन
    - चांद के इर्द-गिर्द : 30वें से 42वें दिन
    - लैंडर-ऑर्बिटर का अलगाव : 43वें दिन
    - रफ्तार धीमी करने की प्रक्रिया : 44वें दिन
    - नियंत्रित लैंडिंग की प्रक्रिया : 48वें दिन
    - लैंडिंग : 48वें दिन (छह-सात सितंबर की रात करीब 1 से दो बजे)

     

  • 5:48 PM (IST)

    पीएम नरेंद्र मोदी विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग (जो रात 1 बजाकर 37 मिनट 56 सेकेण्ड से शुरू होकर 1 बजकर 53 मिनट और 40 सेकेण्ड तक चलेगी) के दौरान MOX में मौजूद रहेंगे। इसके बाद 5 बजकर 53 मिनट और 40 सेकेण्ड पर जब रोवर चन्द्रमा की सतह को छुएगा तब तक PM मिशन ऑपरेशन कॉम्प्लेक्स में ही रहेंगे और मिशन पूरा हो जाने के बाद सुबह 6 बजे वैज्ञानिकों और देश को सम्बोधित करेंगे।

  • 5:46 PM (IST)

    पीएम नरेंद्र मोदी इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एन्ड कमांड नेटवर्क यानी इस्ट्रेक के मिशन ऑपरेशन कॉम्प्लेक्स में रात 1 बजे से डेढ़ बजे के बीच पहुँचेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत