1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ट्रेन में टॉयलेट करने गई थी महिला, फिर हुआ कुछ ऐसा...

ट्रेन में टॉयलेट करने गई थी महिला, फिर हुआ कुछ ऐसा...

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 30, 2019 09:11 pm IST,  Updated : Jan 30, 2019 09:11 pm IST

एक एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय में एक महिला का पांव फंस गया और पाश्चात्य शैली में बने कमोड को काट कर हटाने के बाद उसे बचा लिया गया।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

चेन्नई: एक एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय में एक महिला का पांव फंस गया और पाश्चात्य शैली में बने कमोड को काट कर हटाने के बाद उसे बचा लिया गया। महिला का पांव करीब डेढ़ घंटे तक कमोड में फंसा रहा। महिला ट्रेन की यात्री नहीं थी।

इस घटना के कारण हैदराबाद जा रही चारमीनार एक्सप्रेस की रवानगी में मंगलवार को करीब 20 मिनट की देरी हुई। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि महिला घूमते-घूमते चेन्नई सेन्ट्रल रेलवे स्टेशन के इस डिब्बे में पहुंच गई। उन्होंने बताया कि महिला मानसिक रूप से दिव्यांग नजर आ रही है।

उन्होंने बताया कि जब महिला ने शौचालय का इस्तेमाल करना चाहा तो उसका बायां पांव कमोड में फंस गया। अधिकारी ने बताया, ‘‘हम आश्वस्त नहीं हैं कि पांव कैसे फंसा। उसे कमोड के साथ बाहर लाया गया और कमोड को काटने के बाद उसका पांव बाहर निकाला गया।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत