1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़: अफसरों के घर ACB की रेड, तकिए में मिले 35 लाख कैश

छत्तीसगढ़: अफसरों के घर ACB की रेड, तकिए में मिले 35 लाख कैश

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 09, 2016 07:50 pm IST,  Updated : Apr 09, 2016 07:51 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के छापों से हड़कंप मचा है। चार शहरों में एसीबी की टीम ने आठ अधिकारियों के घर छापेमारी की। इस दौरान एसीबी को करोड़ों रुपए की काली

acb raid- India TV Hindi
acb raid

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के छापों से हड़कंप मचा है। चार शहरों में एसीबी की टीम ने आठ अधिकारियों के घर छापेमारी की। इस दौरान एसीबी को करोड़ों रुपए की काली कमाई का पता चला है।

तकिए के कवर में 35 लाख रुपए

बिलासपुर के जलविहार में नागरिक आपूर्ति निगम के असिस्टेंट डायरेक्टर दयामणि मिंज की कोठी पर एसीबी की रेड हुई। एसीबी की टीम ने रायपुर में जप्त कागजातों के आधार पर बिलासपुर में दयामणि मिंज के बारे में उनके करीबियों से जानकारी हासिल करने की कोशिश की।

रायगढ़ में एग्जक्यूटिव इंजीनियर एस एन पाठक का घर है। शनिवार की सुबह इंजीनियर एस एन पाठक के बिलासपुर की कोठी में अचानक एसीबी के अधिकारियों की टीम पहुंची और बताया गया कि उनके घर रेड का ऑर्डर है। एस एन पाठक के घर छापेमारी शुरू ही हुई थी कि तकिए के कवर में रुपए भरकर खिड़की से बाहर फेंका गया। तकिए पर एसीबी के अधिकारियों की नजर पड़ गई और उन्होंने तकिए को उठाकर जांच की तो 35 लाख रुपए मिले। एसीबी ने रुपयों को जब्त कर लिया है।

छत्तीसगढ़ में घूसखोरों की शामत

बिलासपुर में पी.एम.जी.एस.वाई के इंजीनियर एस.एन पाठक के दो ठिकानों पर ए.सी.बी की छापेमारी हुई । रायपुर से आई एसीबी की टीम ने वैशाली नगर फेस-2 में एस.एन पाठक की कोठी में छापेमारी की तो वहीं एसीबी की एक टीम सरकंडा के देवनंदन नगर में भी एस.एन पाठक के एक दूसरे घर पर रेड डालने पहंची और पूरे घर की तालाशी ली।

छापेमारी के दौरान एसीबी को क्या क्या मिला इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई लेकिन सूत्रों के मुताबिक तकिए के कवर से 35 लाख मिलने के अलावा कई संपत्तियों के कागजात और कैश बरामद किए गए हैं। इसके अलावा कोरबा के घरघोड़ा सीएमओ अरूण शर्मा के भी एसीबी की टीम ने छापा मारा। चौबे कॉलोनी में अरुण शर्मा के आवास पर भी एसीबी की टीम छापेमार कार्रवाई में जुटी हुई रही।

आगे की स्लाइड में देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत