1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. August में किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक? छुट्टियों की पूरी लिस्ट आई सामने; जानिए आपके राज्य में कब रहेगी छुट्टी

August में किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक? छुट्टियों की पूरी लिस्ट आई सामने; जानिए आपके राज्य में कब रहेगी छुट्टी

 Published : Jul 29, 2026 05:43 pm IST,  Updated : Jul 29, 2026 07:15 pm IST

अगर अगस्त के महीने में आपका बैंक की शाखा जाकर कोई जरूरी काम निपटाने का प्लान है तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। अगस्त 2026 में त्योहारों, राष्ट्रीय पर्वों और साप्‍ताहिक छुट्टियों के कारण देश भर के बैंक कुल 14 दिन बंद रहने वाले हैं।

अगस्त 2026 में बैंकों की...- India TV Hindi
अगस्त 2026 में बैंकों की छुट्टी Image Source : CANVA

अगर अगस्त महीने में आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक अगस्त 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे। इनमें रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा कई क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों की छुट्टियां भी शामिल हैं। ऐसे में समय रहते अपनी बैंकिंग की योजना बना लेना बेहतर होगा।

इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक

अगस्त 2026 में बैंक 2, 4, 8, 9, 13, 15, 16, 19, 22, 23, 25, 26, 28 और 30 अगस्त को बंद रहेंगे। हालांकि, इनमें से कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होंगी। कई अवकाश केवल संबंधित राज्यों में ही मान्य होंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की जानकारी जरूर जांच लें।

अगस्त 2026 में त्यौहारों और अवसरों की पूरी लिस्ट

RBI के कैलेंडर और आधिकारिक लिस्ट के मुताबिक, अगस्त में अलग-अलग राज्यों में इन तारीखों पर बैंक अवकाश रहेगा:

दिनांक अवसर कहां-कहां होगी छुट्टी
4 अगस्त केर पूजा त्रिपुरा
8 अगस्त तेन्दोंग ल्हो रम फाट सिक्किम
13 अगस्त देशभक्त दिवस मणिपुर
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में
19 अगस्त महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती त्रिपुरा
25 अगस्त मिलाद-उन-नबी / पहला ओणम / मिलाद-इ-शरीफ केरल और आंध्र प्रदेश
26 अगस्त ईद-ए-मिलाद / बारावफात / थिरुवोणम महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, नई दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड
28 अगस्त रक्षाबंधन / पांग-लहाबसोल / श्री नारायण गुरु जयंती / अय्यनकाली जयंती गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल और हिमाचल प्रदेश

वीकेंड्स की छुट्टियां

अगस्त 2026 में कुल 7 छुट्टियां वीकेंड्स की वजह से रहेंगी। 2, 9, 16, 23 और 30 अगस्त को साप्ताहिक अवकाश रहेगा, जबकि 8 और 22 अगस्त को क्रमाश: दूसरा और चौथा शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

ऑनलाइन सेवाएं चलती रहेंगी

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। छुट्टियों के दौरान नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाएं पूरी तरह से चालू रहेंगी। हालांकि, यदि आपको ब्रांच में जाकर कोई काम करना है, तो छुट्टियों की इस लिस्ट को देखकर ही अपने काम की प्लानिंग बनाएं ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें- खाते में मिनिमम बैलेंस न होने पर बैंकों ने ग्राहकों से वसूला ₹26,100 करोड़ का जुर्माना, HDFC को हुई ₹5670 करोड़ की कमाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा