1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने 250 ग्रामीणों को किया अगवा

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने 250 ग्रामीणों को किया अगवा

 Written By: IANS
 Published : May 09, 2015 08:12 pm IST,  Updated : May 09, 2015 08:14 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने शनिवार को कहा कि नक्सलियों ने 250 ग्रामीणों का अपहरण कर लिया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बंधक ग्रामीणों को छुड़ाने का स्थानीय स्तर पर प्रयास

नक्सलियों ने 250...- India TV Hindi
नक्सलियों ने 250 ग्रामीणों का अपहरण किया : रमन

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने शनिवार को कहा कि नक्सलियों ने 250 ग्रामीणों का अपहरण कर लिया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बंधक ग्रामीणों को छुड़ाने का स्थानीय स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। (19:39)

रमन ने बस्तर में मीडिया से बातचीत में कहा कि नक्सलियों ने 250 ग्रामीणों का अपहरण कर लिया है।

उन्होंने कहा कि अपहृत ग्रामीणों की रिहाई के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। बंधक बनाए गए ग्रामीणों को छुड़ाने का स्थानीय स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। बंधक ग्रामीणों में अधिकांश भाजपा से संबद्ध हैं।

यह अपने आप में हैरत वाली बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बस्तर में मौजूदगी, सुरक्षा हेतु लगाए गए 11 हजार जवानों की तैनाती के बावजूद नक्सलियों ने ग्रामीणों का अपहरण कर लिया। इससे यह साफ होता है कि नक्सलियों का बस्तर में कितना असर है।

सूत्रों के अनुसार, मोदी की सभा के लिए निकले ग्रामीणों का अपहरण नक्सलियों ने इसलिए किया, क्योंकि नक्सलियों ने प्रधानमंत्री के बस्तर आगमन का विरोध करते हुए बस्तर बंद का आह्वान किया था।

मोदी के बस्तर दंतेवाड़ा आगमन के महज चार घंटे पहले शनिवार सुबह सुकमा जिले के नक्सलियों ने मोदी की सभा में शामिल होने जा रहे करीब 500 ग्रामीणों को अगवा कर लिया। अपहृत ग्रामीणों का फिलहाल कोई सुराग नहीं लग पाया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गांव से निकलकर ग्रामीण दंतेवाड़ा जाने वाली मुख्य सड़क पर पहुंचे ही थे कि वर्दीधारी आधुनिक हथियारों से लैस नक्सलियों ने सभी ग्रामीणों को बंधक बनाकर जंगल की ओर ले गए। इस दौरान नक्सलियों ने ग्रामीणों का मोबाइल फोन भी अपने पास रख लिया।

सूत्रों के अनुसार, नक्सली बारनदी पर बन रही पुलिया का विरोध करने पहुंचे थे। नक्सलियों ने हैदराबाद की पुलिया निर्माण कंपनी के 17 कर्मचारियों को भी अगवा कर लिया है।

इससे पहले नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले के कामालूर एवं कुम्हार साडरा रेलवे स्टेशन के मध्य जंगल में रेल पटरियां उखाड़ दी। नक्सलियों के बंद के चलते रेलगाड़ियों का परिचालन पहले ही बंद कर दिया गया था। रेलवे दल पटरियों की मरम्मत में लगा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत