1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़ के धमतरी में मुठभेड़ में चार नक्सलियों की मौत, हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ के धमतरी में मुठभेड़ में चार नक्सलियों की मौत, हथियार बरामद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 06, 2019 01:10 pm IST,  Updated : Jul 06, 2019 01:10 pm IST

सुंदरराज ने बताया कि खल्लारी क्षेत्र में एसटीएफ का दल गश्त कर रहा था। दल जब खल्लारी और मेचका गांव के मध्य जंगल में था तब नक्सलियों ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी।

छत्तीसगढ़ के धमतरी में मुठभेड़ में चार नक्सलियों की मौत, हथियार बरामद- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ के धमतरी में मुठभेड़ में चार नक्सलियों की मौत, हथियार बरामद

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित धमतरी जिले में सुरक्षा बलों के साथ शनिवार सुबह मुठभेड़ में तीन महिला नक्सलियों समेत चार नक्सली मारे गए। राज्य में नक्सल मामलों के पुलिस उप महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने शनिवार को बताया कि जिले के खल्लारी और मेचका गांव के मध्य जंगल में एसटीएफ के दल के साथ सुबह मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए।

Related Stories

सुंदरराज ने बताया कि खल्लारी क्षेत्र में एसटीएफ का दल गश्त कर रहा था। दल जब खल्लारी और मेचका गांव के मध्य जंगल में था तब नक्सलियों ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। 

बाद में जब पुलिस दल ने घटनास्थल में तलाश अभियान चलाया तो वहां से तीन महिला नक्सली समेत चार नक्सलियों के शव, सात हथियार और अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी एकत्र की जा रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत