1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. न्‍यूज
  4. छत्‍तीसगढ़: बस्‍तर जिले में सीमेंट ट्रक खाई में गिरा, चार की मौत

छत्‍तीसगढ़: बस्‍तर जिले में सीमेंट ट्रक खाई में गिरा, चार की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 20, 2019 06:56 am IST,  Updated : Jun 20, 2019 06:56 am IST

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सीमेंट से लदे ट्रक के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है।

road accident- India TV Hindi
road accident

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सीमेंट से लदे ट्रक के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। बस्तर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले के दरभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत झीरम घाटी में सीमेंट से लदे ट्रक के गिरने से उसमें सवार पांच लोगों में से चार लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश से बस्तर जिले के जिला मुख्यालय जगदलपुर के लिए ट्रक रवाना हुआ था। ट्रक में पांच लोग सवार थे। ट्रक जब झीरम घाटी में पहुंचा तब ट्रक चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया। इससे ट्रक लगभग 25 फुट नीचे खाई में गिर गया। 

उन्होंने बताया कि इस घटना में सहायक समेत चार लोगों की मौत हो गई तथा ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। 

शाम होने तथा गहरी खाई में ट्रक के गिरने से शवों को वहां से निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सभी शवों को दो घंटे में निकाला जा सका। उन्होंने बताया कि इस घटना में घायल ट्रक चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें छत्तीसगढ़