1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमण के 93 नए मामले सामने आए, 2 डॉक्टर भी संक्रमित

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमण के 93 नए मामले सामने आए, 2 डॉक्टर भी संक्रमित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 05, 2020 07:13 am IST,  Updated : Jun 05, 2020 07:13 am IST

छत्तीसगढ़ में गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 93 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 773 हो गई है।

Coronavirus Updates, Chhattisgarh Coronavirus Updates, Chhattisgarh Coronavirus- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में गुरुवार को 93 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL IMAGE

रायपुर: छत्तीसगढ़ में गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 93 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 773 हो गई है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में गुरुवार को 93 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई। छत्तीसगढ़ में मार्च में संक्रमण का पहला मामला आने के बाद यह पहली बार है कि जब एक दिन में इतनी अधिक संख्या में लोग संक्रमित पाए गए हैं।

संक्रमितों में 2 डॉक्टर भी शामिल

अधकारियों ने बताया कि जिन लोगों में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है, उनमें 2 डॉक्टर भी शामिल हैं। राज्य में जिन 93 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है उनमें महासमुंद और जशपुर जिले से 19-19, बिलासपुर से 17, जांजगीर से 9, रायपुर और राजनांदगांव से 6-6, रायगढ़ से 5, कबीरधाम से 4, बलौदाबाजार और गरियाबंद से 3-3 तथा सूरजपुर से 2 मरीज शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों में राज्य के क्षेत्रीय समाचार चैनल के पत्रकार की 16 वर्षीय बेटी में भी शामिल है।

अस्पताल में भर्ती हुई पत्रकार की बेटी
अधिकारियों ने बताया कि पत्रकार की बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा पत्रकार एवं उनके परिजनों को क्वॉरन्टीन में रखकर उनके नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 17 मरीजों को इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 773 हो गई है जिनमें 565 मरीजों का उपचार चल रहा है, जबकि 206 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

संक्रमण से अब तक 2 मरीजों की मौत
अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 2 मरीजों की मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के कुल 19,510 पृथक-वास केंद्रों में 2,23,366 लोगों को रखा गया है। वहीं 51,638 व्यक्ति अपने घरों में क्वॉरन्टीन में हैं। राज्य में अब तक 78,988 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।