1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 11 अक्‍टूबर को भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, तमिलनाडु के मामल्लापुरम में होगी बैठक

11 अक्‍टूबर को भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, तमिलनाडु के मामल्लापुरम में होगी बैठक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 09, 2019 11:14 am IST,  Updated : Oct 09, 2019 01:17 pm IST

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 11 अक्टूबर को भारत भारत आ रहे हैं। दो दिनों की यात्रा के दौरान जिनपिंग चेन्नई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता में शामिल होंगे।

Xi Jinping- India TV Hindi
Xi Jinping

नयी दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 11 अक्टूबर को भारत भारत आ रहे हैं। दो दिनों की यात्रा के दौरान जिनपिंग​ चेन्‍नई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता में शामिल होंगे। यह शिखर वार्ता चेन्‍नई के निकट प्रचीन शहर मामल्लापुरम में होगी। 

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को चीनी राष्‍ट्रपति के कार्यक्रम की घोषणा की। मंत्रालय ने कहा कि ये शिखर वार्ता दोनों नेताओं को द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के व्यापक मुद्दों पर बातचीत जारी रखने का अवसर प्रदान करेगी। मंत्रालय ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री के आमंत्रण पर ‘पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना’ के प्रमुख शी चिनफिंग अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए 11 -12 अक्टूबर 2019 को चेन्नई में होंगे।’’ 

शिखर वार्ता चेन्नई के समीप प्राचीन तटीय शहर मामल्लापुरम में होगी। मंत्रालय ने कहा कि शिखर वार्ता के दौरान दोनों देश भारत-चीन विकास साझेदारी को गहरा करने पर विचार विमर्श करेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत