1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तिरंगे के डिजाइन के डिब्बों में चीन के जूते

तिरंगे के डिजाइन के डिब्बों में चीन के जूते

 Written By: IANS
 Published : Apr 01, 2015 07:44 am IST,  Updated : Apr 01, 2015 10:30 am IST

नई दिल्ली: भारतीय बाज़ार में चीन की कंपनियां अपने पैर पसार कर पकड़ मज़बूत कर रही हैं। चीन में बने मोबाइल फोन, खिलौने से लेकर जूतों तक भारतीय बाज़ार में बिकता है पर यही चीन

- India TV Hindi

नई दिल्ली: भारतीय बाज़ार में चीन की कंपनियां अपने पैर पसार कर पकड़ मज़बूत कर रही हैं। चीन में बने मोबाइल फोन, खिलौने से लेकर जूतों तक भारतीय बाज़ार में बिकता है पर यही चीन की कंपनियां भारत के राष्ट्रीय ध्वज के साथ खिलवाड़ कर उसका अपमान भी कर रही हैं। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में चीन में बने जूते बज़ार में बिक रहे हैं जिनके डीब्बों पर तिरंगा बना है।

डीब्बों पर तिरंगा बना देखकर व्यापारी भी हैरान हैं, कांगड़ा के कई बाजारों में ऐसी पैकिंग के जूते कुछ दिन पहले ही देखे गए हैं।

इस कारोबार से जुड़े लोगों की मानें तो डिब्बे पर तिरंगे के डिजाइन के माध्यम से चीनी कंपनियां भारतीय ग्राहकों को आकर्षित करने का प्रयास कर रही हैं।

हिमांशु मिश्रा, हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी ने कहा है कि "इस मसले को केंद्र सरकार के समक्ष रखा जाएगा। अगर ऐसा हुआ है, तो यह राष्ट्र का अपमान है। "

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत