1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कन्नौज में देर रात डीजे को लेकर कांवड़ियों और पुलिस में तेज झड़प, कोतवाल बोले- रिजाइन कर दूंगा, ADM ने जोड़े हाथ

कन्नौज में देर रात डीजे को लेकर कांवड़ियों और पुलिस में तेज झड़प, कोतवाल बोले- रिजाइन कर दूंगा, ADM ने जोड़े हाथ

 Written By: Shakti Singh
 Published : Aug 22, 2026 07:41 am IST,  Updated : Aug 22, 2026 09:13 am IST

पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के बाद कांवड़िए सड़क पर ही बैठकर धरना देने लगे। ऐसे में कोतवाल ने नौकरी छोड़ने तक की बात कह दी। वहीं, एडीएम ने हाथ जोड़ लिए। इसके बाद कांवड़ियों ने विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया।

Kanwar- India TV Hindi
कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में देर रात डीजे को लेकर कांवड़ियों और पुलिस में झड़प हो गई। झड़प के बाद कांवड़ियों ने काफी देर तक हाई वोल्टेज हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी बैक फुट पर आए और फिर उन्होंने कांवड़ियों से माफी मांगी तो वही कोतवाल ने नौकरी छोड़ने तक की बात कांवरियों से भरे मैदान में कह दी।

30 साल से इस साल भी हरदोई जिले के बिलग्राम और उसके आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में कांवड़िए शुक्रवार के दिन कन्नौज के सिद्ध पीठ गौरीशंकर मंदिर में गंगाजल अर्पित करने आते हैं। जिनके लिए कन्नौज के बोर्डिंग ग्राउंड में खाने पीने से लेकर उनके सेवा सत्कार की बड़ी व्यवस्था की जाती है।

शहर के अंदर डीजे ले जाने पर बवाल

इसी कांवड़िये का जत्था डीजे बजाते हुए जा रहा था, जिस पर पुलिस ने शहर के अंदर डीजे ले जाने को लेकर एतराज जताया। पुलिस के एतराज पर कांवरिये नाराज हो गए और फिर पुलिस और कांवरियों के बीच डीजे ले जाने को लेकर तेज झड़प हो गई। झड़प के साथ धक्का मुक्की भी हुई। इसके बाद काफी देर तक कांवरिया हाई वोल्टेज हंगामा करते रहे तो वहीं कांवरिया सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन करने लगे।

अधिकारियों ने हाथ जोड़कर माफी मांगी

कांवड़ियों का उग्र रूप देखकर प्रशासन पैक फुट पर आया और फिर अधिकारियों ने कांवड़ियों से हाथ जोड़कर माफी मांगी। एडीएम देवेंद्र ने कांवरियों संगठन के प्रमुख व्यक्ति से बात चित करते हुए पुलिस की गलती पर माफी हाथ जोड़कर मांगी। वहीं इस मामले ने जितना तूल पकड़ा और मामला गर्म होते देख कांवरियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोपी कोतवाल जितेंद्र ने कांवरियों से भरे मैदान में अपने ही इस्तीफे की घोषणा ही कर दी, इतना सुनते हुए कांवरियों ने संतुष्टि जताई और अपना विरोध खत्म कर दिया।

अंत में शहर के अंदर गया डीजे

पुलिस प्रशासन के द्वारा डीजे शहर के अंदर ना लेकर जाए जान देने से शुरू हुआ यह विवाद आखिर में डीजे के शहर में जाने के बाद समाप्त हुआ। इस मामले में मौके पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार भी पहुंचे जिन्होंने आयोजकों से बातचीत की है।

(कन्नौज से सुरजीत की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

हेलीकॉप्टर की हवा से सड़क पर गिरे बाइक सवार, पुष्प वर्षा के दौरान हादसा

बरेली में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की हुई मौत; 13 घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।