
4 मार्च, 2010: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में राम जानकी मंदिर में मची भगदड़ में 63 लोगों की मौत हो गई।
14 जनवरी, 2011: केरल के सबरीमाला मंदिर में भगदड़ से 106 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए।
8 नवंबर, 2011: हरिद्वार में गंगा नदी के किनारे हर-की-पौड़ी घाट पर मची भगदड़ में 22 लोगों की मौत हो गई।
19 नवंबर, 2012: पटना में छठ पूजा के दौरान एक घाट पर मची भगदड़ में 20 लोगों की मौत हो गई।
10 फरवरी 20013: इलाहाबाद कुंभ मेले के दौरान इलाहाबाद स्टेशन पर हुए हादसे में 36 लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि 39 लोग बुरी तरह घायल हो गये थे। यह दुर्घटना भी रेलवे पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त होने के बाद उत्पन्न भय से मची भगदड़ के कारण हुई।