कोझिकोड: केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट पर बुधवार रात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण के फायर फोर्स स्टाफ के बीच झड़प हो गई। इस घटना में 1 CISF जवान की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हुए हैं।
CISF के जवानों ने जब फायर फोर्स के जवान से ट्रांजिट पास मांगा और उसकी तलाशी लेने के लिए उसे रोका तभी दोनो में झगड़ा शुरु हो गया और हाथापाई के बीच गोली लगने से जवान की मौत हो गई। गोलीबारी के बाद CISF के जवानों ने फायर फोर्स विभाग के दफ्तर पर भी हमला कर दिया औऱ तोड़ फोड़ की।
सूत्रों के अनुसार इस झड़प के बाद थोड़ी देर के लिए विमानों का रनवे पर उतरना रोक दिया गया। कोझिकोड एयरपोर्ट पर आने वाले विमानों को कोच्चि की ओर मोड़ा गया है।
केरल के गृहमंत्री रमेश चेन्निथला ने बताया कि, इस संघर्ष में CISF के एक जवान की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए।
मल्लापुरम के पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंच कर CISF के जवानों से बातचीत की।