1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CJI दीपक मिश्रा करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल भी रहेंगे साथ

CJI दीपक मिश्रा करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल भी रहेंगे साथ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jan 12, 2018 04:08 pm IST

देश के इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के जजों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शीर्ष अदालत के प्रशासन में अनियमितताओं पर सवाल खड़े किए...

Deepak Misra | PTI Photo- India TV Hindi
Deepak Misra | PTI Photo

नई दिल्ली: देश के इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के जजों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शीर्ष अदालत के प्रशासन में अनियमितताओं पर सवाल खड़े किए। इसके जवाब में अब सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा थोड़ी ही देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। देश के अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। इससे पहले आजादी के बाद देश में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के 4 जजों ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे देश में हलचल मचा दी। वरिष्ठता के क्रम से चीफ जस्टिस के बाद आने वाले सुप्रीम कोर्ट के 4 वरिष्ठ जजों, जस्टिस चेलमेश्वर, जस्टिस मदन लोकुर, जस्टिस कुरियन जोसेफ और जस्टिस रंजन गोगोई ने मीडिया से बातकर शीर्ष अदालत के प्रशासन में अनियमितताओं पर सवाल खड़े किए थे।

CJI दीपक मिश्रा करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल भी रहेंगे साथ

Auto Refresh
Refresh
  • 3:28 PM (IST)
    इसके पीछे कोई गंभीर होगा जिससे जजों के पास प्रेस कॉन्फ्रेंस के अलावा कोई और चारा नहीं था। लेकिन इसका जस्टिस लोया से क्या संबंध है? मुझे इसके बारे में नहीं पता और मैं किसी राजनैतिक मामले पर टिप्पणी नहीं करना चाहता: मुकुल मुद्गल, सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज
  • 2:52 PM (IST)
    सरकार का कहना है कि यह शीर्ष अदालत का अंदरूनी मामला है और इसमें सरकार पक्ष नहीं है।
  • 2:52 PM (IST)
    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार का मानना है कि उसे इस मामले में दखल देने की जरूरत नहीं है।
  • 2:51 PM (IST)
    जजों के आरोपों और चिट्ठी के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद से फोन पर बात की है।
  • 2:46 PM (IST)
    बताया जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के समय देश के अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल भी उनके साथ रहेंगे।
  • 2:44 PM (IST)
    सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा अबसे थोड़ी ही देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत