1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विरोध प्रदर्शनों के चलते कश्मीर घाटी के कॉलेजों में शुरू हुई कक्षाएं

विरोध प्रदर्शनों के चलते कश्मीर घाटी के कॉलेजों में शुरू हुई कक्षाएं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 24, 2017 01:59 pm IST,  Updated : Apr 24, 2017 01:59 pm IST

पिछले सप्ताह सुरक्षा बलों की कथित सख्ती के खिलाफ छात्रों की ओर से किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों के चलते कश्मीर घाटी के कॉलेजों में पांच दिन तक निलंबित रहा शिक्षण कार्य आज शुरू हो गया है।

classes resume in colleges across kashmir valley- India TV Hindi
classes resume in colleges across kashmir valley

श्रीनगर: पिछले सप्ताह सुरक्षा बलों की कथित सख्ती के खिलाफ छात्रों की ओर से किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों के चलते कश्मीर घाटी के कॉलेजों में पांच दिन तक निलंबित रहा शिक्षण कार्य आज शुरू हो गया है। अधिकारियों ने कहा कि कॉलेजों में शिक्षण कार्य आज सुबह बहाल हो गया। बीते 15 अप्रैल को डिग्री कॉलेज पुलवामा के छात्रों के साथ सुरक्षा बलों द्वारा की गई कथित सख्ती के खिलाफ छात्रों के व्यापक प्रदर्शनों के बाद मंगलवार को घाटी के सभी कॉलेजों में शिक्षण कार्य निलंबित कर दिया गया था।

राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी को पति ने दिया फोन पर तलाक, सीएम योगी से इंसाफ की उम्मीद

इनमें से कई संस्थानों के छात्रों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया और उनकी सुरक्षा बलों के साथ झड़पें भी हुईं। इससे कई दर्ज छात्र घायल हो गए। झड़पों के बाद, मंडलीय प्रशासन ने कश्मीर विश्वविद्यालय और घाटी के सभी कॉलेजों एवं माध्यमिक विद्यालयों को मंगलवार को एक दिन के लिए बंद करने के आदेश जारी कर दिए थे। इसके बाद कॉलेजों में शिक्षण कार्य का निलंबन ऐहतिहात के तौर पर पहले एक दिन के लिए बढ़ाया गया। फिर इसे दो दिन अैर फिर एक और दिन के लिए बढ़ा दिया गया।

पीएम मोदी से मिली महबूबा मुफ्ती कहा, नौजवानों को पत्थरबाजी के लिए उकसाया जाता है

इसी बीच बुधवार को कश्मीर विश्वविद्यालय और माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा कार्य बहाल कर दिया गया। शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में कश्मीर के मंडलीय उपायुक्त बशीर खान ने विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्यों से उनके संस्थानों में शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए कहा। उन्होंने प्राचार्यों को निर्देश दिए कि वे उनके परिसरों में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सक्रिय रूख अपनाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत