1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पद्म विभूषण पंडित जसराज का निधन, अमेरिका के न्यू जर्सी में ली अंतिम सांस

पद्म विभूषण पंडित जसराज का निधन, अमेरिका के न्यू जर्सी में ली अंतिम सांस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 17, 2020 06:43 pm IST,  Updated : Aug 17, 2020 06:46 pm IST

पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित जसराज का 90 वर्ष की आयु में अमेरिका के न्यू जर्सी में निधन हो गया।

Classical singer Pandit Jasraj passes away in New Jersey...- India TV Hindi
Classical singer Pandit Jasraj passes away in New Jersey US  Image Source : FILE

पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित जसराज का 90 वर्ष की आयु में अमेरिका के न्यू जर्सी में निधन हो गया। पंडित जसराज मेवाती घराने से ताल्लुक रखते थे। पंडित जसराज के निधन से संगीत जगत शोक में डूब गया है। पंडित जसराज का जन्म 28 जनवरी 1930 को हरियाणा हिसार में हुआ था और उनके पिता पंडित मोतीराम भी मेवात घराने में एक संगीतज्ञ थे। 

पंडित जसराज ने संगीत दुनिया में 80 वर्ष से अधिक बिताए और कई प्रमुख पुरस्कार प्राप्त किए। शास्त्रीय और अर्ध-शास्त्रीय स्वरों के उनके प्रदर्शनों को एल्बम और फिल्म साउंडट्रैक के रूप में भी बनाया गया है। जसराज ने भारत, कनाडा और अमेरिका में संगीत सिखाया है। उनके कुछ शिष्य नामी संगीतकार भी बने हैं। साल 2000 में भारत सरकार ने पंडित जसराज को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। उन्होंने न सिर्फ भारत में बल्कि कनाडा और अमेरिका में भी शास्त्रीय संगीत सिखाया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।