1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड: नैनीताल के रामगढ़ इलाके में बादल फटा, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

उत्तराखंड: नैनीताल के रामगढ़ इलाके में बादल फटा, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 19, 2021 10:41 am IST,  Updated : Oct 19, 2021 02:24 pm IST

उतराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि आज 11 लोगों और कल 5 लोगों की मरने की खबर आई थी। कुछ लोगों की दबे होने की भी जानकारी आई है। जैसे-जैसे मौसम साफ होगा वैसे स्थिति का सही आंकलन होगा।

नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल में बादल फटने से रामगढ़ इलाके का एक गांव में बादल फटने से नुकसान हुआ है। बदल फटने की वजह से क्षतिग्रस्त हुए घरों के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें घटना स्थल की तरफ रवाना हो गईं।

उतराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बारिश के वजह कई जगह पुल, मकान टूट गए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर लाया जा रहा है। मदद के लिए सेना के हेलीकॉप्टर भी आ रहे हैं... हमने नैनीताल के लिए 2 हेलीकॉप्टर और एक हेलीकॉप्टर देहरादून के लिए मंगवाया है। उन्होंने कहा कि आज 11 लोगों और कल 5 लोगों की मरने की खबर आई थी। कुछ लोगों की दबे होने की भी जानकारी आई है। जैसे-जैसे मौसम साफ होगा वैसे स्थिति का सही आंकलन होगा।

इससे पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मूसलाधार बारिश से प्रभावित उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी से बात की और प्रभावित राज्य की स्थिति के संबंध में जानकारी हासिल की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी ने केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट से भी इस संबंध में बात की। भट्ट उत्तराखंड के ही रहने वाले हैं। आपको बता दें कि उत्तराखंड में सोमवार को बारिश संबंधी घटनाओं में नेपाल के तीन मजदूरों सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य घायल हो गए थे। राज्य के अधिकारियों ने चारधाम तीर्थयात्रा के श्रद्धालुओं को मौसम में सुधार होने तक हिमालयी क्षेत्र में स्थित मंदिरों की ओर ना जाने की सलाह दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत