1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CM कमलनाथ ने NRC और CAA के विरोध में निकाला मार्च, NPR का किया समर्थन

CM कमलनाथ ने NRC और CAA के विरोध में निकाला मार्च, NPR का किया समर्थन

 Published : Dec 25, 2019 10:11 pm IST,  Updated : Dec 25, 2019 10:11 pm IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस ने राजधानी भोपाल में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के विरोध में शांति मार्च निकाला।

Madhya Pradesh Chief Minister Kamal Nath leads Congress party's protest in Bhopal.- India TV Hindi
Madhya Pradesh Chief Minister Kamal Nath leads Congress party's protest in Bhopal. Image Source : PTI

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस ने राजधानी भोपाल में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के विरोध में शांति मार्च निकाला। सरकार के मंत्रियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ यह मार्च राजधानी भोपाल के रंग में चौराहे से शुरू होकर मिंटो हॉल में गांधी प्रतिमा के सामने खत्म हुआ। मार्च में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी टोपी पहने और हाथ में तिरंगा लिए नजर आए। 

मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ सभी धर्मों के प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के लोग भी पैदल मार्च करते हुए दिखाई दिए। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस दौरान एनपीए का समर्थन करते हुए कहा ‘यह जो NPR लाए हैं यह तो हम भी चाहते थे। मगर इसके साथ NRC नहीं जुड़ा था। यह जो जोड़कर लाएं हैं, यह  इसकी नियत साबित करती है।’ कमलनाथ ने कहा ‘यह धर्म विरोधी, संविधान विरोधी कानून है, जब तक कांग्रेस की सरकार है यह कभी लागू नहीं होगा।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत